back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra: करना चाहते हैं मनोकामना पूरी तो विष्णु देव के इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय इन चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।18 अप्रैल 2024। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की जाती है। भगवान की पूजा करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है।भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है और आपके घर परिवार में कोई कमी नहीं रहती।

गुरुवार के दिन पूजा करने का महत्व

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही उनके जीवन में चल रहे सभी परेशानियों का अंत होता है। मान्यता हैं कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन किया जाता है। भगवान के भोग में चना, गुड़ और हल्दी का उपयोग होता है। घर में लक्ष्मी पाने के लिए आपको विष्णु भगवान की कृपा पाना अति आवश्यक है। क्योंकि लक्ष्मी माता उनके चरणों पर विराजित होती हैं।

पूजा विधि

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें पीले रंग के फूल, पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। क्योंकि विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसके बाद भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाए। इसके बाद भगवान की आरती उतारे। और चढ़ा हुआ प्रसाद सबको दें और स्वयं भी ग्रहण करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ विष्णवे नम:

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम

ॐ आं संकर्षणाय नम:

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Guruwar Mantra: गुरुवार को इस प्रकार प्रसन्न करें विष्णु भगवान को अर्पित करें ये चीजें, मंत्रों का भी करें उच्चारण

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही उपयोगी माना गया है आज के दिन...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵