back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ekadashi Mantra: पापमोचनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 5 April 2024। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में एकादशी कई बार पड़ती है।पापमोचनी एकादशी का सबसे खास महत्त्व होता है। ये एकादशी नवरात्र और होली के बीच पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा और कुछ मंत्रों के जाप करने से जाने-अनजाने में किए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

पापमोचनी एकादशी महत्त्व

पापमोचनी एकादशी अपने नाम से ही प्रसिद्ध है। इसके नाम से ही जाना जा सकता हैं कि ये पापों का नाश करने वाली एकादशी कहलाती है। जो व्यक्ति आज के दिन उपवास रखता है या मन से उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और मनुष्य को मानसिक शांति प्राप्ति होती है। इसीलिए एकादशी का व्रत बहुत ही सफाई और शुद्ध मन के साथ करना चाहिए।

इस प्रकार करे उपवास

पापमोचिनी एकादशी का फल प्राप्त करने के लिए आपको एकादशी के दिन निर्जला उपवास रखना चाहिए। लेकिन अगर आप निर्जला उपवास नहीं रख सकते हैं, तो आपको केवल फलाहारी या जलीय व्रत रखना चाहिए। परंतु इस बात का ध्यान रखें की एकादशी के दिन पहले ही आपको सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। एक दिन पहले चावल का सेवन न करें। एकादशी के दिन दान करने का भी बहुत महत्त्व होता है। एकादशी के दिन अगर विष्णु जी के साथ मां तुलसी की पूजा की जाए जोकि मां लक्ष्मी स्वरूपा हैं तो आर्थिक समस्याएं नष्ट होती है। पीले चावल, चने की दाल के साथ ही केला, गुड़, पीले वस्त्र,और जरूरतमंदों को धन का भी दान करना काफी लाभकारी होता है।

पापमोचिनी एकादशी पर इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ नारायणाय नम:।

  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

  • ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

  • ओम नमो भगवते वासुदेवाय

  • ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः

  • ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

  • ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...