back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन न करें यह काम, भगवान को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। गुरुवार के दिन ऐसे कई काम है जिन्हें ना करने की सलाह भी दी जाती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 1 February 2024: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का होता l इस दिन भगवान की पूजा करके व्रत करने का भी नियम बताया गया है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का व्रत रखकर मंत्रों का जाप करते है। उसे मनचाहा फल मिलता है। लेकिन व्रत करते समय कई बातें है जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। और भूलकर भी उस चीजो को गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए।

गुरुवार के दिन ना करें ऐसा काम

  • गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धुलना चाहिए। इस दिन जो महिलाएं बाल धोती हैं, उनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है।

  • गुरुवार के दिन कपड़े धोने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। इससे आपको शारीरिक और आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

  • गुरुवार के दिन खाने में ऊपर से नमक डालकर नही खाना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन खाने में ऊपर से नमक डालकर खाने से गुरू ग्रह कमजोर हो जाता है।

गुरुवार के दिन जरूर करें यह चीजें

  • गुरुवार के दिन आपको जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। स्नान करके मंदिर में बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की मूर्ति की पूजा करके अपने दिन की शुरूआत करें। भगवान विष्णु के समक्ष आपको घी का दीपक जलाना चाहिए। घी का दीपक जलाते समय उसमें केसर डाल दें ऐसा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते है।

  • गुरुवार के दिन दान करने का भी एक अलग नियम बताया गया है गुरुवार के दिन आपको पीले फल का दान करना चाहिए यहा बहुत शुभ माना जाता है। पीला फल दान करने से आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह काफी मजबूत होता है।

  • गुरुवार के दिन आपकोक दूध में मिलाकर केसर का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य अच्छा होता है और बृहस्पति देव आप पर प्रसन्न रहते है।

गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

  • ओम नमो भगवते वासुदेवाय।

  • श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।

  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।

  • ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...