नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 30 January 2024: हिंदू धर्म में सिंदूर की काफी मान्यताएं हैं।कहते हैं कि सिंदूर एक महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं इसे सौभाग्य और श्रृंगार के लिए प्रयोग करती हैं। लेकिन यही सिंदूर भगवान हनुमान जी को भी चढ़ाया जाता है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का महत्त्व है। सिंदूर चढ़ते वक्त किन बातों और मित्रों का जाप करना चाहिए ये भी बताया गया है।
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का नियम
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को सिन्दूर अर्पित करना चाहिए। भगवान को जल से स्नान कराएं। इसके बाद सभी पूजा सामग्री अर्पण करें। इसके बाद मंत्र का उच्चारण करते हुए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर या सीधे प्रतिमा पर हल्का सा देसी घी लगाकर उस पर सिंदूर का चोला दें। सिंदूर चढ़ाते हुए इन मंत्रों का भी जाप करें।
-
सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये।
भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम।।
-
मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन ।
शत्रून संहर मां रक्षा श्रियं दापय मे प्रभो।।
-
दिव्यनागसमुद्भुतं सर्वमंगलारकम् |
तैलाभ्यंगयिष्यामि सिन्दूरं गृह्यतां प्रभो ||
-
दिव्यनागसमुद्भुतं सर्वमंगलारकम् |
तैलाभ्यंगयिष्यामि सिन्दूरं गृह्यतां प्रभो ||
-
सुमिरि पवन सुत पावन नामू।
-
अपने बस करि राखे रामू।।
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के फायदे।
अगर आप के जीवन में मंगल ग्रह बाधा दे रहा है या कोई विशेष संकट हो। तो हनुमान जी को चमेली का तेल और सिन्दूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल मंगल ग्रह बल्कि आपके जीवन से सभी संकटों का नाश होता है। अगर आप कर्ज से जूझ रहे हैं और आपको मुक्ति नहीं मिल रही है । ऐसे में आप चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर पीपल के पत्ते में राम लिखकर हर मंगलवार हनुमान जी को चढ़ाए ऐसा करने से आपको जल्दी करते से मुक्ति मिलेगी।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





