back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Panchmukhi Hanuman : इन मंत्रों के जाप से करें पंचमुखी हनुमान जी को प्रसन्न

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से कई लाभ भक्तों को मिलते हैं। जिस घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति होती है उस घर में हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 16 January 2024: मंगलवार को पंचमुखी हनुमान के दर्शन और मंत्रों का जाप करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। और मंत्रों से मंगल और शनि के दोष भी दूर हो सकते हैं। पंचमुखी हनुमान जी भगवान हनुमान का एक अनोखा अवतार है। कहते हैं की जिस घर में पंचमुखी हनुमान जी की पूजा होती है। उसे घर में हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक उर्जा भी दूर हो जाती है।

हनुमानजी का पंचमुखी अवतार का अर्थ

हनुमानजी के पंचमुखी अवतार में पहला मुख वानर, दूसरा गरुड़, तीसरा वराह, चौथा अश्व और पांचवां नृसिंह का है। पंचमुखी रूप द्वारा हनुमान जी अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं और हर मुख का अपना अलग महत्व है।

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा का महत्त्व

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा का अत्यंत लाभ मिलता है। कहते हैं की अगर घर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर पूजा की जाए तो मंगल, शनि, पितृ व भूत दोष से मुक्ति मिल जाती है। किसी परीक्षा अथवा नौकरी के लिए साक्षात्कार में सफलता हासिल करने के लिए पंचमुखी हनुमान को लड्डू, अनार या किसी अन्य फल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

पंचमुखी हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रो का करें जाप

किसी भी संकट से बचने के लिए

ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

किसी प्रकार के कर्ज उतारने के लिऐ

ऊं नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा

नजर उतारने के लिए

हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबलः.

अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते

मन में किसी प्रकार का डर होने पर

ऊं हन हनुमते नमः

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...