back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shaniwar Mantra: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए ये वस्तुएं और करें इन मंत्रों का जाप

शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना करने से चल रहे साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है। साथ ही इन मंत्रो के जाप से देव प्रसन्न होते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।16 March 2024। शनि देव को क्रूर ग्रह कहा जाता है क्योंकि भगवान लोगों के कर्म के अनुसार फल देते हैं। वहीं, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनके चमत्कारी मंत्रों के जाप करना चाहिए साथ ही कुछ वस्तुएं भी चढ़ने से वो जल्दी प्रसन्न होते हैं।

इन वस्तुओं से करें शनि देव की पूजा

शनि देव को शमी का पेड़ बहुत प्रिय है। शनिवार के दिन आप अपने घर पर भी शमी का पौधा लगा सकते हैं। शनिवार को शमी की पूजा करें और दीपक जलाएं। आप पर शनि देव की दया दृष्टि बनी रहेगी।

अगर शनि के कारण चीज़ें रुक गयीं होंऔर जीवन में कोई सफलता नहीं मिल पा रही हो तो सरसों के तेल का विशेष प्रयोग करें।

शनिवार के दिन पूजा करते समय आपको काले तिल का इस्तेमाल करना चाहिए। काले तिल से बनी किसी वस्तु का भोग लगाकर खुद भी ग्रहण करते हैं, उन पर भगवान शनि की कृपा हमेशा बरसती है।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको काली उड़द की खिचड़ी का उन्हें भोग लगाना चाहिए। खिचड़ी का भोग लगने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

शनि देव की पूजा विधि

शनिवार के दिन आप प्रातः काल उठ जाए और स्नान करके शनि देव की मंदिर जाएं। उन्हें काले तिल, काली उड़द चढ़कर उनकी पूजा करें और अपने घर परिवार की शांति के लिए प्रार्थना करें। शनि देव को मदार का फूल बहुत ही प्रिय लगता है। इसीलिए पूजा करते समय इस फूल को अर्पित जरूर करें।

शनिवार के दिन इन मंत्रो का करें जाप

ॐ शं शनिश्चराय नम:

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵