back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Krishna Mantra: श्रीकृष्ण भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगी सारी परेशानियां

भगवान श्री कृष्ण की आराधना करने से घर में सुख शांति के साथ-साथ आपके जीवन से सारी परेशानी दूर हो जाती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।11 March 2024। भगवान श्री कृष्णा सभी के पालन हारी हैं। श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने हैं। कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करने का बहुत महत्व है और उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों के जाप करने से आपके जीवन में चल रही सारी परेशानी भी दूर हो जाती है।

इन मंत्रों का करें जाप

कृं कृष्णाय नमः यह श्रीकृष्ण भगवान कामूलमंत्र है इसका जाप करने से व्यक्ति का बिगड़ा काम बनता है और रुका हुआ धन भी मिल जाता है।

“ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात” इस मंत्र का जाप करने से जीवन और मन से सभी दुख दूर हो जाते हैं। और आप सुख शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

“ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा” यह मंत्र कृष्ण भगवान का सबसे विशेष मंत्र है अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध हो पाता है। इस मंत्र का जाप करने से आपके ऊपर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। और भगवान प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान भी देते हैं।

गोकुल नाथाय नमः” यह श्रीकृष्ण का सबसे सरल मंत्र है। इसका जाप जो भी भक्त करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसीलिए आप इस मंत्र का सुबह-शाम अवश्य जाप करें।

“श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा”इस मंत्र को तो सब ने सुना ही होगा। यह श्री कृष्ण का सबसे चमत्कारी मंत्र है। इसके उच्चारण मात्र से ही श्रीकृष्ण की कृपा आप पर बनी रहती है।

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम: इस मंत्र के जाप से घर में शांति का माहौल बना रहता है। अगर आपके घर में काफी लड़ाई झगड़े होते हैं। तो आपको इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण । कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम। राम राम हरे हरे॥ अगर आपके विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है। तब आपको भगवान कृष्ण ने इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gopashtami: गोपाष्टमी पर गोशाला में दान से बढ़ेगी भक्ति, श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में होगी सुख समृद्धि

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी और आडल योग का विशेष संयोग है। इस दिन...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵