back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 253 उम्मीदवार करोड़पति, 100 के खिलाफ आपराधिक प्रकरण

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 958 उम्मीदवारों में से 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं और इनमें से 100 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

रायपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 958 उम्मीदवारों में से 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं जिनमें कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। उपमुख्यमंत्री के पास 436.71 करोड़ रुपये की अचल जबकि 10.99 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने अपनी संपत्ति पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक घोषित की थी।

दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की औसतन संपत्ति दो करोड़

शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की औसतन संपत्ति दो करोड़ रुपये है। प्रमुख दलों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों में से 60 उम्मीदवार करोड़पति हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के 70 उम्मीदवारों में से 57 (81 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 62 उम्मीदवारों में से 26 (42 फीसदी) तथा आम आदमी पार्टी के 44 उम्मीदवारों में से 19 (43 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं।

दूसरे चरण में कुल 958 उम्मीदवार मैदान

छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच’ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों में दूसरे चरण में कुल 958 उम्मीदवार हैं। इनमें से 100 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिनमें कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव जय सिंह अग्रवाल, शैलेश पांडे और अटल श्रीवास्तव के साथ भाजपा की तरफ से, ओपी चौधरी, दयाल दास बघेल ,बृजमोहन अग्रवाल, शकुंतला पोर्ते जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें से कांग्रेस के 13, भाजपा के 12, आम आदमी पार्टी के 12, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 11, बहुजन समाज पार्टी के 02, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 04, समेत अन्य पार्टियों के और निर्दलीय 17 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

उम्मीदवारों के शपथ पत्र में कई मामलों में केस दर्ज

उम्मीदवारों के शपथ पत्र के अनुसार इनके विरुद्ध धन संशोधन निवारण अधिनियम, बदनाम करने, धोखाधड़ी,आईटी एक्ट बलवा मार्केट शासकीय कार्य में बड़ा प्रॉपर्टी विवाद धोखाधड़ी समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं। कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 17 नंबर को होने वाले मतदान में 958 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा। इस चरण में कुल एक करोड़ 63 लाख 14489 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵