नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल जोर पकड़ रहा है और सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान (GK) के सवाल अक्सर पूछे जाते हैं, जो कई बार उम्मीदवारों के लिए मुश्किल साबित होते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं बिहार चुनाव से जुड़े दिलचस्प सवाल-जवाब, जो न सिर्फ आपके जनरल नॉलेज को बढ़ाएंगे बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मददगार साबित होंगे।
1. प्रश्न : बिहार में 2025 के चुनाव में पहली बार किस नई तकनीक के माध्यम से मतदान शुरू होने जा रहा है?
a) ई-वोटिंग मशीन
b) पोस्टल बैलेट
d) हैंडराइटिंग वोट
c) मोबाइल से वोटिंग
उत्तर: c) मोबाइल से वोटिंग
2. प्रश्न : बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं, जिन पर 2025 के चुनाव कराए जाएंगे?
a) 200
b) 243
c) 300
d) 180
उत्तर: b) 243
3. प्रश्न : वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की किस सीट पर सबसे अधिक NOTA वोट डाले गए थे?
a) पटना साहिब
b) भागलपुर
c) गोपालगंज
d) मुजफ्फरपुर
उत्तर: c) गोपालगंज
4. प्रश्न : बिहार चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए कौन-सा अभियान चलाया जा रहा है?
a) विशेष मतदान अभियान
b) मतदाता जागरूकता अभियान
c) डिजिटल वोटिंग प्रोग्राम
d) विशेष गहन पुनरीक्षण
उत्तर: d) विशेष गहन पुनरीक्षण
5. प्रश्न : बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव किस वर्ष कराए गए थे?
a) 1960
b) 1952
c) 1947
d) 1970
उत्तर: b) 1952
6. प्रश्न : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किस आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए विशेष रूप से ई-वोटिंग की सुविधा दी जा रही है?
a) 18–25 साल
b) 30–40 साल
c) 60 साल से ऊपर
d) सभी के लिए
उत्तर: c) 60 साल से ऊपर
7. प्रश्न : 2021 के आंकड़ों के अनुसार, बिहार के किस जिले में सबसे अधिक मतदाता हैं?
a) पूर्वी चंपारण
b) पटना
c) मुंगेर
d) गया
उत्तर: a) पूर्वी चंपारण
8. प्रश्न : बिहार में 2020 तक कौन सा गठबंधन लंबे समय तक सत्ता में रहा है?
a) महागठबंधन
b) जन सुराज
c) वाम मोर्चा
d) एनडीए
उत्तर: d) एनडीए
9. प्रश्न : बिहार चुनाव 2015 में मतदान का रिकॉर्ड प्रतिशत कितना था?
a) 55%
b) 75%
c) 67%
d) 82%
उत्तर: b) 75%





