back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक न होते हुए भी मंत्री! NDA में परिवारवाद को लेकर RJD ने जारी की वंशवाद मंत्रियों की लिस्ट

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। RJD ने NDA में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए मंत्रियों की लिस्ट जारी की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को शामिल किए जाने पर विपक्ष ने परिवारवाद का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है।

विधायक न होते हुए भी मंत्री, 6 महीने में सदन का सदस्य बनना होगा


कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट दीपक प्रकाश न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य। इसके बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया है। नियम के अनुसार अब उन्हें 6 महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य बनना होगा, वरना मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा।

“मुझे पता नहीं था… पापा ही बताएंगे” – दीपक प्रकाश


शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में दीपक ने कहा, “मुझे पता ही नहीं था कि मैं मंत्री बनने वाला हूं। शपथ ग्रहण के कुछ समय पहले ही जानकारी मिली। मेरा नाम क्यों तय हुआ? इस बारे में तो पापा ही बता पाएंगे। उनके इस बयान ने विपक्ष को और ज्यादा हमलावर होने का मौका दे दिया है।

RJD का हमला: जारी की ‘वंशवाद वाले नेताओं’ की लिस्ट


RJD ने प्रेस नोट जारी कर NDA सरकार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। जो लिस्ट जारी की गई, उसमें ये प्रमुख नाम शामिल हैं जीतन राम मांझी, शकुनी चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, दिग्विजय सिंह कैप्टन जय नारायण निषाद कुल 10 नाम बताए गए। RJD का कहना है कि NDA उसी परिवारवाद की राजनीति का हिस्सा बन चुकी है, जिसका विरोध करने की बात वह हमेशा करती रही है। चुनाव से पहले NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान देखने को मिली थी। उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज बताए जा रहे थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी संकेत दिए थे। विश्लेषकों का मानना है कि बेटे को मंत्री बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है और जल्द ही दीपक को एमएलसी बनाया जाएगा। दीपक की मां स्नेहलता कुशवाहा हाल ही में सासाराम सीट से विधायक चुनी गईं। माना जा रहा था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन पद बेटे को मिल गया। इसी को लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया पर चर्चाएँ तेज हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...