नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर के कांटी हाई स्कूल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “बिहार की हर सीट पर तेजस्वी चुनाव लड़ रहा है। इसका मतलब साफ है कि RJD ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा जता दिया है।
कांग्रेस पर दबाव या राजनीतिक संदेश?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी का यह बयान सिर्फ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति भी है। मुजफ्फरपुर सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है। राहुल गांधी पहले ही गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर जवाब देने से बच चुके हैं। ऐसे में तेजस्वी की घोषणा महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और नेतृत्व पर सवाल खड़े करती है।
GMCH का औचक निरीक्षण
अपने दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने पूर्णिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की खस्ताहाल स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी के आरोप: ICU और ट्रॉमा सेंटर नहीं है। कार्डियोलॉजी विभाग बंद पड़ा है। 80% डॉक्टरों के पद खाली हैं। नर्सों के 255 पदों में केवल 55 पर ही नियुक्ति हुई है। मेडिकल इंटर्न्स को 6 महीने से वेतन नहीं मिला।
PM मोदी पर सीधा हमला
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, सरकार भवन और उपकरणों पर हजारों करोड़ खर्च कर भ्रष्टाचार करती है। स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति नहीं होती, जिससे आम जनता को निजी अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमांचल दौरे पर तंज कसते हुए तेजस्वी बोले, “पीएम को पूर्णिया का मेडिकल कॉलेज जरूर देखना चाहिए। वरना फिर कह देंगे कि 2005 से पहले कुछ था जी तेजस्वी यादव का यह बयान साफ संकेत देता है कि वे गठबंधन के भीतर कांग्रेस को दबाव में ला रहे हैं। साथ ही एनडीए पर सीधा हमला बोलकर चुनावी माहौल गरमा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह ऐलान बिहार की राजनीति को और ज्यादा दिलचस्प बना देगा।




