नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। RJD के लिए सुप्रीम कोर्ट से आज दो खबरें आई। पहली यह थी कि सुप्रीम कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव, हेमा यादव और तेजप्रताप यादव के खिलाफ समन जारी किया। जबकि दूसरी खबर खुशखबरी के रूप में सामने आई। सदन के अंदर RJD MLC सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक्टिंग की थी जिसकी वजह से उनका सदन से निष्कासन कर दिया गया था। सुनील सिंह ने इस निष्कासन को चुनौती दी थी जिसपर कोर्ट ने उनका निष्कासन बहाल कर दिया और साथ ही ऐसा दुर्व्यवहार दोबारा न करने की चेतावनी दी।
नहीं ले सकेंगे 7 महीने का वेतन भत्ता- SC
सुप्रीम कोर्ट ने RJD MLC की विधान परिषद की सदस्यता बहाल करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार सरासर अनुचित है। दोबार ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल 7 महीने पहले उन्होंने सदन में नीतीश कुमार की एक्टिंग की थी जिसके बाद से ही वह विधान परिषद से निष्कासन झेल रहे हैं। कोर्ट ने उनकी 7 महीने की निष्कासन अवधि को ही उनकी सजा माना। और साथ ही यह आदेश भी दिया कि निष्कासन के दौरान सात महीनों के वेतन भत्ते सुनील सिंह को नहीं दिए जाएंगे।
विधान परिषद की आचार समीति ने किया था निष्कासन
CM नीतीश कुमार से सदन के अंदर अशोभनीय व्यवहार करने वाले सुनील सिंह को बिहार विधान परिषद की सफारिश पर निष्कासित कर दिया गया था। और इस सीट पर चुनाव कराने के आदेश भी जारी हो गए थे। कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आचार समीति को फैसला लेते समय थोड़ा उदार होना चाहिए था। व्यवहार गलत था लेकिन सजा बहुत अधिक है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस सीट पर चुनाव कराने के आदेश पर भी रोक लगा दी जिसकी वजह से अब सुनील सिंह के MLC बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।




