back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार पर RJD का हमला: मनोज झा बोले- विपक्ष को खत्म करना चाहती है BJP, कहा- ED और सुप्रीम कोर्ट…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र से विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।

अमित शाह पर निशाना

मनोज झा ने कहा कि अमित शाह का पूरा एजेंडा विपक्ष को कमजोर करना और असहमति की आवाज को दबाना है। उनके मुताबिक, भाजपा अब केवल बाहरी विपक्ष ही नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी और संगठन के भीतर उठने वाली आवाजों को भी खत्म करना चाहती है।

ED और सुप्रीम कोर्ट का हवाला

RJD सांसद ने ईडी पर सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा,“क्या अमित शाह ने सुना है कि सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लेकर क्या कहा है? कोर्ट ने साफ कहा कि एजेंसी एक राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है। सवाल है कि वह किसके इशारे पर ऐसा कर रही है। झा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं पर लगातार छापेमारी, नोटिस और गिरफ्तारियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतंत्र को औपचारिकता बनाकर रखने की योजना का हिस्सा है।

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी का मतलब

मनोज झा ने कहा कि जब खुद सुप्रीम कोर्ट एजेंसियों के कामकाज पर सवाल उठा रहा है, तो सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए। लेकिन सत्ता पक्ष इसके बजाय विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब यह सब समझ रही है और इसका जवाब चुनावों में देगी। RJD सांसद ने कहा कि भाजपा का “विपक्ष-रहित राजनीति” का मॉडल लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों और आगे के लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा और उसके सहयोगियों को कड़ा सबक सिखाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...