back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar : बिहार में बारिश का कहर जारी, अगले 2 दिन गिरेगा तेज पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान है। आज मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिन 12 और 13 अगस्त बिहार के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं, क्योंकि पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

रविवार रात पटना, सुपौल, बांका, और लखीसराय सहित कई जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सीतामढ़ी से लेकर पूर्णिया और कटिहार तक सुबह से ही भारी बारिश की स्थिति बनी रही। कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी देखी गई। दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि उत्तर बिहार के 14 जिलों में आज अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और लोगों से अपील की गई है कि वे अगले दो दिनों में सतर्कता बरतें।

आज इन 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सोमवार को बिहार के उत्तरी हिस्सों में भारी से मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार सहित कुल 14 जिलों में तेज बारिश की संभावना अधिक है। इन जिलों में कई जगहों पर सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है। बिहार बाकी बचे अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस समय अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं।

अगले दो दिन बारिश से बढ़ेगी मुश्किल

राज्य में सक्रिय मौसमी सिस्टम के चलते 12 और 13 अगस्त को पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तर बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश होती रहेगी। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित हो सकता है। 

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, NDRF की टीमें अलर्ट पर 

बिहार में गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे कई गांवों और घरों में जलभराव हो गया है। पटना, बक्सर, भागलपुर और उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए 9वीं बटालियन की NDRF की 14 टीमें अलर्ट मोड पर तैनात हैं। इनमें से एक टीम दरभंगा, एक सुपौल, एक मोतिहारी और दो टीमें नालंदा में तैनात की गई हैं ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हो सके। हालांकि कुछ नदियों का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम की स्थिति को देखते हुए आपदा विभाग पूरी तरह से सतर्क और अलर्ट मोड में है।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान और AQI

रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम अधिकतम तापमान 26.4, AQI- 74 दर्ज किया गया। इसी तरह मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्‍यूनतम तापमान 27.1, AQI-56, गयाजी अधिकतम तापमान 34.4 न्यूनतम अधिकतम तापमान 26, AQI- 82, पूर्णिया में अधिकतम तापमान 34 और न्‍यूनतम तापमान 27.5, AQI- 55, भागलपुर में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम अधिकतम तापमान 27.4, AQI- 84 दर्ज किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar का नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵