back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dengue Home Precautions: डेंगू के मरीजों को बरतना चाहिए ये खास सावधानियां, जल्द हो जाएंगे स्‍वस्‍थ

डेंगू आमतौर पर गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादा फैलता है। डेंगू मच्छर के काटते ही यह वायरस सीधा खून में जा कर मिल जाता है और खून के जरिए ही पूरे शरीर में फैलना शुरू होता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बारिश के दिनों की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों में बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारिया साथ लेकर आता है। ऐसे में अपने को सेहत को लेकर सचेत और सावधानी बरतनी होगी। क्‍योंकि बारिश के दिनों में मच्‍छरों के पनपने का खतरा ज्‍यादा रहता है। और ऐसे में कई बामारी हो का डर बना रहता है। जैसे- मलेरिया, चिकनगुनिया, थाइराइड और डेंगू शामिल है। 

डेंगू एक खतरनाक वायरल फीवर 

इसमें डेंगू सबसे ज्‍यादा एक खतरनाक वायरल फीवर बुखार है। जो एडीज मच्छर के काटने से होती है। यह बीमारी डेंगू वायरस (DENV) के कारण होती है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। डेंगू आमतौर पर गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादा फैलता है। डेंगू मच्छर के काटते ही यह वायरस सीधा खून में जा कर मिल जाता है और खून के जरिए ही पूरे शरीर में फैलना शुरू होता है।

डेंगू बीमारी से होने वाली परेशानियां 

डेंगू के मरीजों को कई गंभीर लक्षण देखने को मिलता है। जिसमें तेज बुखार, उल्टी, कंपकपी और कमजोरी जैसी लक्षण शामिल हैं। डेंगू हमारे ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स काउंट को भी बहुत कम कर देता है, जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जल्द से जल्द इसका इलाज कराना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि डेंगू के इलाज के दौरान घर में किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

डेंगू में बरतें ये सावधानियां

आराम करना है जरूरी

डेंगू की मरीजों को शरीर में काफी कमजोरी हो सकती है। इसलिए इस दौरान शरीर को आराम देना बेहद जरूरी हो जाता है। बुखार है तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

समय पर लें दवाई 

डेंगू के लक्षणों से आराम पाना भी उतना ही जरुरी है जितना की उसके लिए दवा लेना। इन मरीजों को दवा लेना नहीं भूलना चाहिए। डेंगू होने पर अपनी मर्जी से कोई भी दवाई लेने की गलती न करें और हमेशा डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 

प्रोटीन लेवल को बनाए रखें

शरीर में ज्‍यादा कमजोरी ना हो इसके लिए आपको विशेष ध्‍यान देना जरुरी हो जाता है। ऐसे में आप खाने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा लें। आप दाल, मछली, अंडे, चिकन और दूध ले सकते हैं। इससे आपको डेंगू से लड़ने की ताकत मिलेगी है।

अपने आसपास सफाई पर रखें विशेष ध्‍यान 

डेंगू एक खतरनाक वायरल फीवर है। जो की एक मच्‍छर के काटने से होता है। इसिलए अपने आस पास सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। घर में या घर के पास कहीं भी पानी जमा न होने दें, कूड़े इकट्ठा न होने दें और मच्छरों के लिए स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल करें।

भरपूर लें डाइट

डेंगू के शिकार हुए मरीजों को अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए। इन मरीजों को स्वस्थ और पोषण वाली डाइट लेना बहुत जरूरी होता है, जैसे कि फल, सब्जियां, और प्रोटीन वाले फूड आइटम्स। डेंगू के मरीजों को बकरी का दूध, नारियल पानी और फलों में कीवी खिलाना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे प्लेटलेट्स भी तेजी से बढ़ते हैं।

Disclaimer: यह लेख सलाह और सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

हेल्थ इश्यू ने रोकी चहल की रफ्तार, करियर पर लगा अस्थायी ब्रेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हैं। खराब सेहत के कारण उन्हें अनिवार्य...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...