back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी के बिहार दौरे पर बंद हुए सरकारी स्कूल, पप्पू यादव बोले – शिक्षकों को बस कंडक्टर बनाना उचित है?

PM मोदी पूर्णिया दौरे पर आने वाले हैं, इसे लेकर पूर्णिया में स्कूल बंद रखने को कहा गया है। इसे लेकर अब पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया आ रहे हैं। इस दौरान वे पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “क्या सिर्फ़ भीड़ जुटाने के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बस कंडक्टर और हेल्पर बनाना उचित है? हम जानते हैं कि पढ़ाई-लिखाई से आपका कोई वास्ता नहीं है, लेकिन बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान से आपकी दुश्मनी क्यों है।

खेद व्यक्त करें और फैसला वापस लें

पप्पू यादव ने पीएम से आग्रह किया कि स्कूल बंद करने और शिक्षकों को बस कंडक्टर बनाने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए। शिक्षकों और छात्रों के साथ हुए इस दुर्व्यवहार के लिए प्रधानमंत्री खेद प्रकट करें। इससे पहले पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि पूर्णिया हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा, भोला पासवान शास्त्री संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे हैं। सीमांचल और पूर्णिया की विभूतियों ने देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। पीएम मोदी के दौरे से पहले पप्पू यादव के इन बयानों ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या प्रधानमंत्री पप्पू यादव की मांगों और सवालों पर कोई प्रतिक्रिया देंगे या नहीं?

पूर्णिया में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी पूर्णिया में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जिससे क्षेत्र की हवाई यात्रा सुव्यवस्थित, तेज और सुविधाजनक होगी। साथ ही, रेल और सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने का काम भी प्रगति पर है, जिससे न केवल व्यापार और यातायात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परिवहन सुधार सीमांचल क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵