back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव से पहले PM मोदी की बंपर रैली, सभी प्रमंडलों में रैलियों की तैयारी, अमित शाह का बूथ स्तर पर फोकस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की रणनीति पर काम कर रहा है। आने वाले एक महीने में पीएम मोदी बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं।

15 जुलाई से शुरू होंगी पीएम मोदी की रैलियां

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों की शुरुआत 15 जुलाई से होगी और ये अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। अभी तक कोसी, गया और बेगूसराय में रैलियों की पुष्टि हो चुकी है, बाकी प्रमंडलों के स्थान तय किए जा रहे हैं। इन रैलियों के जरिए एनडीए का मकसद कार्यकर्ताओं में जोश भरना और मतदाताओं तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना है।

अमित शाह का बूथ स्तर पर फोकस

पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार के दौरे पर रहेंगे। वह बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ छोटी-छोटी बैठके करके संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। यानी एक तरफ पीएम मोदी बड़ी जनसभाओं के ज़रिए जनता से जुड़ेंगे, तो दूसरी तरफ अमित शाह संगठन की नींव मजबूत करेंगे।

अब तक कहां-कहां हो चुकी हैं रैलियां?

पीएम मोदी ने हाल ही में मधुबनी, बिक्रमगंज और सिवान में बड़ी सभाओं को संबोधित किया है। सिवान में उन्होंने 10,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी और राजद-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा: “हम सबका साथ, सबका विकास चाहते हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस परिवार का साथ और परिवार का विकास करते हैं।

NDA की चुनावी रणनीति क्या है?

एनडीए की चुनावी रणनीति साफ है, मोदी की छवि और केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को सामने लाकर जनता को भरोसे में लेना। पटना एयरपोर्ट के विस्तार मखाना बोर्ड की स्थापना केंद्र से मिलने वाले बजट में बढ़ोतरी जैसे कई मुद्दे एनडीए के प्रचार अभियान में शामिल हैं। बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “2005 से बिहार में डबल इंजन सरकार ने सुशासन की नींव रखी है।” जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का दावा है, “एनडीए इस बार 243 में से 225 सीटें जीतने के लिए तैयार है। इस बीच बड़ी खबर यह भी है कि चुनाव आयोग की टीम जल्द ही बिहार का दौरा कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव दो या तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें करीब आएंगी, पीएम मोदी की रैलियों और एनडीए की विकास की बातें लोगों तक पहुंचेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...