back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में NDA से नाराज ओम प्रकाश राजभर, बोले- “आज भी 4 सीट दे दें तो…”, UP में गठबंधन खतरे में?

बिहार चुनाव में सीट न मिलने पर ओम प्रकाश राजभर बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। अब उन्होंने 153 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी शुरुआत में उम्मीद कर रहे थे कि बीजेपी उन्हें एनडीए गठबंधन में कुछ सीटें देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे नाराज होकर अब ओम प्रकाश राजभर ने अकेले ही बिहार की 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

हालांकि, ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी के बावजूद उनके बयान से यह साफ है कि सुभासपा प्रमुख के लिए बीजेपी के साथ दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज भी बीजेपी चाहे तो 3-4 सीटें दे दे, हम आज ही पर्चा वापस ले लेंगे। यह बयान साफ संकेत देता है कि ओपी राजभर अब भी एनडीए में वापसी के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें सम्मानजनक सीटें मिलें।

ओम प्रकाश राजभर का तंज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके छोटे बेटे अरुण राजभर ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उनका बयान शेयर किया है। जिसमें राजभर ने कहा कि बिहार में बीजेपी ने उन्हें एक भी सीट नहीं दी, जबकि उनकी मांग सिर्फ 4 से 5 सीटों की थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार बीजेपी इकाई को डर था कि अगर ओम प्रकाश राजभर यहां एंट्री कर गए तो सरकार में शामिल करना पड़ेगा और शामिल होने के बाद कोई न कोई विभाग देना भी पड़ेगा।

ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी पर निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब उपचुनाव हुआ था, तब करारी और रामगढ़ से हमने पर्चा भरवाया था। उस समय प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हम लोग चुनाव हार जाएंगे, आप पर्चा वापस ले लीजिए। हम तो सिर्फ चार-पांच सीटें बिहार में चाहते थे।

“बीजेपी संग यूपी में गठबंधन बरकरार रहेगा” 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह बिहार में 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची आज या कल जारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले का उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ उनके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...