back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गठित की चार कमिटी, 4 मई को बड़ी बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की दूसरी बैठक में चार नई कमिटी गठित की गई है। आरजेडी, कांग्रेस समेत सभी घटक दलों के नेताओं से इन समितियों के सदस्यों के लिए नाम मांगे गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने बड़ी बैठक की है। चुनाव के मद्देनजर पटना में गुरुवार को हुई महागठबंधन की दूसरी बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। महागठबंधन ने आगामी चुनाव को लेकर घटक दलों की 4 नई साझा समितियां बनाई हैं। बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। 

4 मई को एक बड़ी बैठक

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन ने आगामी चुनाव को लेकर घटक दलों की 4 नई साझा कमिटी गठित की गई है। इनका नाम अभियान, चुनाव घोषणा पत्र, मीडिया और सोशल मीडिया कमिटी रखा गया है। इनमें महागठबंधन के दल आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले के नेता शामिल रहेंगे। इसके अलावा 4 मई को महागठबंधन की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, MLC मौजूदगी अनिवार्य है। 

नेताओं में बगावत जैसी कोई बात नहीं- यादव 

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 4 मई को महागठबंधन की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक की अभी स्थान तय नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सभी जिलों में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पूरी तरह तालमेल रहेगा। गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता सरकार की खामियों को मिल कर उजागर करेंगे। महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगा।  

पहलगाम हमले को लेकर निंदा प्रस्ताव

पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई विपक्षी दलों की बैठक के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान फैसला लिया गया कि महागठबंधन के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में शुक्रवार शाम 7 बजे राज्यभर में कैंडल मार्च निकालेंगे। राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 

बता दें कि, महागठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को पटना स्थित RJD कार्यालय में हुई थी। उस बैठक में सभी घटक दल के नेताओं ने एक कोऑर्डिनिशन कमिटी गठित करने का निर्णय लिया था। इस कमिटी का अध्यक्ष तेजस्वी यादव को चुना गया था। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े महागठबंधन के तमाम फैसले यही कमिटी लेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुष्का यादव को हुई बेटी, तेज प्रताप यादव को BJP की बधाई, लखेंद्र पासवान ने तंज भी कसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विधानसभा परिसर में शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से बात...
spot_img

Latest Stories

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵