back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: चंद्रशेखर के ‘पाखंडियों का बाप’ वाले बयान पर जीतन राम मांझी का पलटवार, ‘मैं मंदिर-मस्जिद…’

RJD नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के 'पाखंडियों का बाप' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जोरदार पलटवार किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । RJD नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर एक अभद्र बयान दिया था। उनके इस बयान से बिहार में सियासी घमासान शुरु हो गया है। चंद्रशेखर ने अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को ‘पाखंडियों का बाप’ बताया था। इस पर जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। मांझी ने उनके उस बयान पर पलटवार किया। उन्‍होंने एक कार्यक्रम में कहा कि चंद्रशेखर प्रोफेसर और विद्वान आदमी हैं। उनके मुंह से यह बात शोभा नहीं देती। उनको ऐसा लगता है कि हम गलत कर रहे हैं तो उसे सुधारने का काम करें या फिर स्पष्टीकरण दें। 

मांझी का जोरदार पलटवार 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुझे कहा ये बीजेपी के लोग हैं, तो क्या गलत लोग हैं? भारत आर्थिक दृष्टिकोण से 11वें नंबर से 7वें पर आ गया है। जल्‍द ही हम तीसरे पायदान पर आने वाले है। उन्‍होंने कह‍ा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 2047 में विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। ऐसे में हम नहीं समझते कि धर्म या पार्टी के नाम पर कुछ भी कहना उचित है। 

मैं मंदिर-मस्जिद जाता हूं- मांझी

उन्‍होंने आगे कहा, “अगर मैं कहूं कि मैं मंदिर-मस्जिद पूजा करने नहीं जाता हूं। तो यह गलत होगा मैं मंदिर जाता हूं क्‍योंकि, आपके मन और प्रतिष्ठा का सम्‍मान रखने के लिए ताकि आपकी भावना आहत ना हो। किसी की भावना का सम्‍मान करना कोई रूढ़िवादिता नहीं है। यह बात प्रोफेसर हैं, समझ लें।”

CM फेस के सवाल पर क्‍या बोले मांझी

महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि तेजस्वी को सिर्फ कन्वीनर (Convener) बनाया गया है, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं। बिहार में मुख्यमंत्री की सीट ही खाली नहीं है। अब की बार भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे, आगे भी वही सीएम रहेंगे। 2025 के चुनाव में NDA 225 सीटें जीतेगा। फिर से हमारी सरकार बनने जा रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...