नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है। चुनाव के मद्देनजर नेताओं के दौरे और चुनावी कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। बिहार चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग भी अपनी चुनावी तैयार में जुट गया है। चुनाव आयोग इस साल के अंत में चुनावी प्रक्रिया और तारीखों का ऐलान कर सकती है। ऐसे में सूबे की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
लेकिन इससे पहले गया जिले के शेरघाटी में सोमवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल हुए। स्वागत के बाद जब वह मंच पर लगी कुर्सी पर बैठने लगे, तभी अचानक कुर्सी टूट गई और वह गिर पड़े। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पीछे खड़े व्यक्ति ने कुर्सी खींच ली कुर्सी
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, अश्विनी चौबे मंच पर कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं, पीछे खड़े एक शख्स ने अचानक कुर्सी खींच ली। देखते ही देखते संतुलन बिगड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री धड़ाम से मंच पर गिर पड़े। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान मंच पर बैठे अन्य नेता हंसते हुए नज़र आए, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने फौरन अश्विनी चौबे को संभाला और उठाकर फिर से कुर्सी पर बिठाया। गिरने से उन्हें हल्की चोट भी आई, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया।
अश्विनी चौबे का लालू यादव पर तीखा प्रहार
गिरने की घटना के बाद भी अश्विनी चौबे रुके नहीं। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू प्रसाद यादव औऱ तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधा। अश्विनी चौबे ने कहा, “रेलवे की ज़मीन हड़पने वाला, चारा खाने वाला, अब पप्पू के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।”
अश्विनी चौबे लालू यादव पर तीखा प्रहार करते हुए आगे कहा कि, “बिहार की जनता अब इन दोनों को भली-भांति पहचान चुकी है। इनके झांसे में कोई आने वाला नहीं। ज़मीन का फर्जीवाड़ा करने वाले को अगर चोर नहीं कहेंगे, तो और क्या कहेंगे?”





