नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गरमाया हुआ है। सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में जिला अध्यक्ष चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और लात घूंसे चलने का मामला सामने आया है। इस पूरे बवाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी के अंदरूनी विवादों को उजागर कर दिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि RJD के विधायक मुकेश यादव और कुछ पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे से झगड़ा करते नजर आ रहे है। इस दौरान विधायक भी काफी गुस्से में दिख रहे है। वीडियो में दो गुटों के बीच कुछ ही देर में हाथापाई की स्थिति एक बड़े विवाद में बदल गई। हम इस वायरल वीडिया की पुष्टि नहीं करते है।
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित
पार्टी ने यह चुनाव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था, जहां पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। पूर्व सांसद अर्जुन राय भी इस आयोजन में उपस्थित थे। लेकिन इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और झगड़ा नहीं रुक पाया।
दो गुटो में मतभेद और संघर्ष
पार्टी सूत्रों ने बताया कि, पार्टी के दो प्रमुख गुटों के बीच जिला अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद और सत्ता संघर्ष की स्थिति पैदा हुई है, जिससे चुनाव के दौरान बवाल के बाद के विवाद हो गया। इस घटना के बाद पार्टी के अनुशासन और एकजुटता पर सवाल उठने लगे है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है और पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी है।





