back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections 2025: क्या समय से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की हो सकती है घोषणा? ये रही खास वजह

बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में अभी NDA की ओर से नीतीश कुमार सीएम उम्मीदवार नजर आते हैं। 2020 में नीतीश कुमार BJP के साथ चुनाव लड़े थे और एनडीए को मुश्किल से बहुमत मिला था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जल्‍द ही चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयेाग अपने स्‍तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब पूरे देश की नजर बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी है। माना जा रहा है कि, बिहार चुनाव साल के अंत महीनों यानी अक्टूबर-नवंबर में हो सकते है, लेकिन राजनीतिक आबो हवा देखकर लगता है कि 4 से 5 महीने पहले चुनाव हो सकता है। इसके संकेत मिलने लगे है। 

अब NDA में काफी कुछ बदलाव आया  

बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने है। बिहार में अभी एनडीए की ओर से नीतीश कुमार सीएम हैं। 2020 में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चुनाव लड़े थे और एनडीए को मुश्किल से बहुमत मिला था। 2020 में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग थे। तो वही, जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी तब एनडीए के साथ थे। चिराग पासवान ने 2020 में NDA को बहुत नुकसान पहुंचा था लेकिन अभी NDA में पांच घटक दल शामिल है।

2020 में क्या था रिजल्ट

2020 के चुनाव की बात करें तो यहां पर NDA और महागठबंधन को 126 और 110 सीटें मिली थी। बीजेपी 74, जदयू 43, हम 4, वीआईपी मुकेश सहनी 4 और निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली थी। महागठबंधन की बात करें तो राजद 75, कांग्रेस 19, और लेफ्ट को 16 सीट पर जीत मिली थी। इसके अलावे AIMIM 5, एलजेपी 1 और बीएसपी को 1 सीट पर जीत मिली थी। इसबार LJP(R) NDA में है।

पांच साल में कई फेर बदल

इन पांच साल में कई राजनीति समीकरण में बदलाव आया है। AIMIM के चार विधायक आरजेडी, वीआईपी के भी विधायक बीजेपी और बसपा के विधायक जदयू में शामिल हुए। बीच में एक बार नीतीश कुमार ने फिर खेला किया। 2020 में NDA के साथ सरकार बनाए लेकिन बाद में महागठबंधन में जा मिले। हालांकि, 2024 में फिर से NDA में वापस लौट आए। अभी राजद और कांग्रेस के कई विधायक भी बागी होकर NDA के साथ हैं।

‘पांच साल सुरक्षित करना लक्ष्य’ 

मौजूदा समीकरण को देखते हुए राजनीतिक विशेषज्ञ प्रिय रंजन भारती का कहना है कि नीतीश कुमार अपने लिए 5 साल का समय जल्द से जल्द सुरक्षित कर लेना चाहते हैं। और इसलिए वह अब पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रहे है। प्रगति यात्रा में हजारों करोड़ों की घोषणा कर रहे हैं। उसे कैबिनेट से भी स्वीकृत कर रहे हैं। दूसरी तरफ NDA का भी कारवां निकला हुआ है।

“केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की हैं। नीतीश कुमार अलग घोषणा कर रहे हैं। इससे साफ है कि जल्द चुनाव हो सकते हैं। बिहार में मार्च में बजट सत्र समाप्त हो जाएगा। उसके बाद इस पर फैसला हो सकता है।

‘नीतीश कुमार की बराबरी नहीं’

बिहार की रणभूमि को लेकर सियासी दल और राजनेता भी चुनावी जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में बिहार चुनाव जल्‍द हो सकता है। हालांकि, यह कब होगा इसकी घोषणा होना बाकी है। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार का मानना है कि चुनाव की तारीखों को ऐलान करना चुनाव आयोग का काम है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम किया उसकी बराबरी देश का कोई राज्य नहीं कर सकता।

उन्‍होने चुनाव की तारीखों को लेकर कहा कि, “चुनाव को लेकर बड़े नेता और चुनाव आयोग फैसला लेंगे। हमलोग तो हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। हम लोग चुनाव वाले नहीं बल्कि बारहमासी हैं। 

‘रणभूमि में उतर चुके हैं कार्यकर्ता’

चुनाव में पार्टी का सारा कार्यभार राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पर होता है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हम लोग आचार संहिता का इंतजार नहीं करते है। उन्होंने कहा कि हमलोग लगातार इसकी तैयारी करते रहते हैं। एनडीए के सारे कार्यकर्ता रणभूमि में उतरे हुए हैं।

‘हम लोग चुनाव के लिए तैयार हैं’

आपको बता दें कि, इसबार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA में लोजपा रामविलास भी शामिल होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का कहना है कि चुनाव कब होना है यह फैसला निर्वाचन आयोग करेगा। पार्टी का सबसे बड़ा काम होता है कि हमेशा संगठन को तैयार रखना। उन्होंने कहा कि अक्टूबर नवंबर में चुनाव होना है लेकिन हमलोग अभी से तैयारी में लगे हैं।

समय से पहले चुनाव के कारण

माना जा रहा है कि समय से पहले चुनाव हो सकता है। और समय से पहले चुनाव होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण बारिश है। बरसात से पहले चुनाव होता है तो प्रभावित इलाके के लिए राहत रहेगी।

इसके अलावा, नीतीश कुमार प्रगति यात्रा, हजारों करोड़ की घोषणा, बिहार के लिए खास बजट, एनडीए का संयुक्त अभियान जो फरवरी में खत्म हो जाएगा। इसके साथ एनडीए के नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ने वाली भीड़ से अति उत्साहित हैं। इससे तत्काल फायदा मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵