back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP के कोटे से बनेंगे 14 मंत्री, 9 नए चेहरे को मौका, दिलीप जायसवाल भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नई सरकार का गठन आज हो रहा है। NDA की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में नई सरकार का गठन आज हो रहा है। NDA की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में इस बार उत्सव जैसा माहौल नजर आने वाला है। करीब 2 से 3 लाख लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद है।

BJP के कोटे से 14 मंत्री बनेंगे, 9 नए चेहरे को मौका

नई नीतीश सरकार में भारतीय जनता पार्टी के 14 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें सिर्फ दो पुराने चेहरे मंगल पांडे और नितिन नवीन को फिर मौका मिला है। वहीं 9 नए मंत्री शामिल किए जा रहे हैं। दो महिलाओं को भी कैबिनेट में जगह मिल रही है।

BJP कोटे से संभावित मंत्रियों की लिस्ट

सम्राट चौधरी (डिप्टी CM), विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी CM), श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नारायण शाह, संजय टाइगर, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल पहली बार मंत्री पद का मौका मिल रहा है। रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह का मंत्री बनना पहले ही लगभग तय माना जा रहा था और आज यह मुहर लग गई है।

JDU के कोटे से भी 8 नेता लेंगे शपथ

नीतीश कैबिनेट में JDU कोटे से इन नेताओं को जगह मिल रही है अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, जमा खान, मदन सहनी लेसी सिंह महिला मंत्री अन्य कुछ चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

दिलीप जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को मंत्री पद देकर पार्टी उन्हें सम्मान देने जा रही है।

उनकी नेतृत्व में ही भाजपा इस बार बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

गया टाउन से 9 बार के विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संसदीय राजनीति का उनका लंबा अनुभव इस पद को मजबूती देगा। नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में लौट रहे हैं। पिछले दो दशकों से उतार-चढ़ाव और बदलते गठबंधनों के बावजूद वे बिहार राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵