नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 7 अगस्त (गुरुवार) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में फर्जी वोटिंग, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, और चुनाव प्रक्रिया में धांधली हो रही है।
BJP पर सत्ता विरोध का असर क्यों नहीं होता?
राहुल गांधी ने कहा, “लोकतंत्र में हर पार्टी को सत्ता विरोध का सामना करना पड़ता है। लेकिन बीजेपी पर इसका कोई असर नहीं होता।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया जाता है, और उसके बाद नतीजे भी वैसा ही आता है।
पहले एक दिन में चुनाव होता था, अब अलग-अलग दिन क्यों?
राहुल ने ईवीएम और चुनाव कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा: “पहले जब बैलेट पेपर थे, तब भी एक ही दिन पूरे देश में चुनाव हो जाते थे। अब जब मशीनें हैं, तो महीनों तक वोटिंग क्यों चलती है? वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का दाव राहुल गांधी ने कई बड़े दावे किए 4000 से ज्यादा वोटरों के नाम के आगे फोटो नहीं है कई वोटरों के पिता का नाम अधूरा या गलत है एक ही पते पर 46 वोटर दर्ज हैं 11 हजार वोटर ऐसे हैं जिन्होंने तीन बार वोट डाला कई वोटरों के घर का एड्रेस 0 लिखा है।
“महाराष्ट्र का चुनाव चोरी हुआ”- राहुल का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा में कांग्रेस जीती, लेकिन विधानसभा चुनाव में अचानक हार हो गई। चुनाव से 5 महीने पहले वहां लाखों वोटर जोड़े गए। हमारी जांच में पता चला कि महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोटर थे। राहुल ने कहा कि हमारा इंटरनल सर्वे मजबूत होता है, फिर भी नतीजे अलग आते हैं। एग्जिट पोल कुछ दिखाते हैं, और रिजल्ट कुछ और होता है। ऐसा हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी देखा गया है।
चुनाव आयोग डेटा क्यों नहीं देता?”
राहुल गांधी ने सवाल उठाया चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं देता? हमने कई बार जानकारी मांगी, लेकिन हमें जवाब तक नहीं दिया गया यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को भी नष्ट किया जा रहा है, जबकि वही आज के दौर में सबूत होते हैं राहुल ने कहा: “हमें इस वोट चोरी को समझने और पकड़ने में लंबा समय लगा। लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं कि देशभर में डुप्लीकेट और फर्जी वोटर बनाए जा रहे हैं।




