back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव 2025: शिवानी शुक्ला का सरकार पर करारा हमला, कहा- पापा को एक खरोंच भी आई तो सरकार को नहीं छोड़ूंगी

बिहार चुनाव 2025 में लालगंज से उम्मीदवार शिवानी शुक्ला ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके पिता मुन्ना शुक्ला की सुरक्षा को खतरा है और अगर उन्हें कोई नुकसान हुआ तो वे किसी भी हाल में सरकार को नहीं छोड़ेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लालगंज सीट पर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बार चर्चा का केंद्र बनी हैं शिवानी शुक्ला, जो बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी और आरजेडी की उम्मीदवार हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भागलपुर जेल शिफ्टिंग पर सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुन्ना शुक्ला को लालगंज जेल से भागलपुर जेल स्थानांतरित किया जा रहा है। शिवानी शुक्ला ने इस कदम को लेकर सरकार पर आरोप लगाया कि उनके पिता की जान को खतरा है। उन्होंने कहा, “मेरे पापा को जान से मारने की साजिश की जा रही है। अगर उन्हें एक खरोंच भी आई, तो इस सरकार को छोड़ूंगी नहीं।”

भावुक बयान और सरकार पर आरोप

इंटरव्यू के दौरान शिवानी भावुक हो गईं और कहा कि उनके पिता को बिना किसी वजह भागलपुर जेल भेजा जा रहा है, जबकि वे किसी से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि यह कदम सरकार की हिलती स्थिति और चुनावी दबाव का नतीजा है।

सरकार पर टॉर्चर और हत्या की साजिश का आरोप

शिवानी ने आरोप लगाया कि उनके पिता को टॉर्चर किया जा रहा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, मैं एक वकील हूं और अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हूं। अगर मेरे पापा को कोई नुकसान हुआ, तो मैं किसी भी हाल में इस सरकार को बख्शने वाली नहीं।

राजनीतिक हलचल और सरकार पर दबाव

बिहार चुनाव 2025 के बीच यह बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है। शिवानी शुक्ला ने अपनी हरकतों और शब्दों से सरकार को चेतावनी दे दी है कि उनके पिता की सुरक्षा के मसले पर वे कोई समझौता नहीं करेंगी।यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, जहां एक युवा नेता अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सरकार से सीधी टक्कर ले रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵