back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले INDIA और NDA में सीट बंटवारा लगभग फाइनल, जानिए किसे कितनी सीटें मिलेंगी

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले ही NDA और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे होने जा रहा है लेकिन उससे पहले ही NDA राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और INDIA महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दोनों ही गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग लगभग तय मानी जा रही है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

NDA में सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल चर्चा कर ली है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और NDA में दो फॉर्मूला सामने आया है पहला फॉर्मूला जदयू JDU-102 से 103 सीटें BJP- 101 से 102 सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 25 से 28 सीटें हम – 6 से 7 सीटें RLM – 4 से 5 सीटें दूसरा फॉर्मूला JDU -101 सीटें BJP -100 सीटें LJP -26 सीटें + 1 राज्यसभा सीट HAM- 8 सीटें RLM- 8 सीटें सूत्रों के मुताबिक, कुछ सीटों पर चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों के प्रत्याशी भाजपा या जदयू के सिंबल पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।

INDIA गठबंधन में भी सीट शेयरिंग लगभग तय

वहीं दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के आवास पर रविवार शाम महागठबंधन (INDIA) की बैठक हुई, जिसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल, VIP और RLJP के बीच सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई पहला फॉर्मूला RJD-138 सीटें कांग्रेस- 52 सीटें वाम दल CPIML, CPI, CPM -35 सीटें VIP-15 सीटें RLJP -2 सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-1 सीट दूसरा फॉर्मूला संभावित चर्चा में RJD 130 सीटे बाकी सीटें कांग्रेस और वाम दलों के बीच थोड़े फेरबदल के साथ बांटी जा सकती हैं. छठ के बाद होंगे चुनाव, आज शाम होगी तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि चुनाव 22 नवंबर से पहले पूरे कराए जाएंगे, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल उसी दिन खत्म हो रहा है। राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है ताकि बाहर काम करने वाले लोग भी मतदान में शामिल हो सकें। अब सबकी निगाहें शाम 4 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि बिहार की 243 सीटों की सियासी जंग आखिर कितने चरणों में लड़ी जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी RJD इस बार...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...