नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव के मध्य नजर महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी है। महागठबंधन में सीटों को लेकर सहयोगी दलों ने RJD पर प्रेशर बनाना शुरु कर दिया है। हर सहयोगी दल अपने क्षेत्र में पार्टी के आधार और मजबूत पकड़ के चलते आरजेडी को सीट शेयरिंग पर दबाव बनाना चाहते है। इस बीच, CPI के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ओर नेताओं ने तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन में वोट ट्रांसफर करने की सबसे अधिक क्षमता हमारी पार्टी में ही है। सभी 243 सीटों पर हमारी स्थिति अच्छी है। 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में CPI को छह सीटें दी गई थी जो सम्मान जनक नहीं थी। उससे हम लोग संतुष्ट नहीं थे।
उन्होंने कहा कि उन छह में से दो सीट पर हमें जीत मिली थी। तब भी सबसे अधिक वोट ट्रांसफर हम लोगों ने ही कराए थे। इस बार 24 सीटें चाहिए। चुनाव हम लोग महागठबंधन में रहकर लड़ेंगे और तेजस्वी मुख्यमंत्री चेहरा हैं।
महागठबंधन में कहीं कोई टेंशन -आरजेडी नेता रणविजय साहू
CPI की मांग पर आरजेडी प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि 24 सीटों की मांग प्राथमिकता नहीं है। प्राथमिकता यह है कि कैसे बिहार में एनडीए को सत्ता से हटाया जाए। चुनाव के लिए सभी सहयोगी दल तेजस्वी के नेतृत्व में तैयार हैं। बिहार को बदलने और आगे बढ़ने को तैयार है। बिहार की जनता ने ठाना है। एनडीए सरकार को हटाना है। सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में कहीं कोई टेंशन नहीं है। सब आसानी से हो जाएगा।
इन दलों को मिलगी इतनी सीटें
बता दें, इस बार के बिहार चुनाव में महागठबंधन में छह दल शामिल हैं। राजद, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, भाकपा माले सीपीआई सीपीएम। राज्य में कुल 243 सीटें हैं। सीटों के लिए सहयोगी दल आरजेडी पर भले दबाव बना रहे हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों में से महागठबंधन में आरजेडी 140, कांग्रेस 52, वाम दल 35 (इसमें CPIML CPI CPM शामिल हैं) और VIP 15 सीटों पर लड़ सकती है।
फॉर्मूले पर महागठबंधन में बातचीत जारी
महागठबंधन में इस फॉर्मूले पर बातचीत जारी है। लेकिन इस फॉर्मूले में थोड़ा प्लस माइनस संभव है। अगर पशुपति पारस की RLJP महागठबंधन में आते हैं तो उसे तीन चार सीटें मिल सकती है। इसी फॉर्मूले पर महागठबंधन के दलों के बीच बातचीत हो रही है। सभी दलों की सहमति होते ही औपचारिक घोषणा की जाएगी।
इस बार भी 2024 का फॉर्मूले तय
माना जा रहा है कि, 2024 लोकसभा चुनाव के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तर्ज पर ही महागठबंधन में इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा हो सकता है। 2024 में हुए लोक सभा चुनाव में बिहार की चालीस लोकसभा सीटों में RJD 23 कांग्रेस 9, वाम दलों को 5 सीटें (CPIML 3, CPM 1, CPI 1) मिली थी जबकि VIP को 3 सीटें मिली थीं।




