back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nitish Kumar का बड़ा ऐलान: 2025 में TRE-4 और 2026 में TRE-5, शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू

बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2025 में TRE-4 और 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार निवासियों (डोमिसाइल) को शिक्षक बहाली में प्राथमिकता दी जाएगी, जो नियम TRE-4 से ही लागू होगा।

क्या कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने?


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा,”नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। TRE-4 और TRE-5 की तारीखें घोषित सरकार ने यह भी साफ किया है कि वर्ष 2025 में TRE-4 का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2026 में TRE-5 की परीक्षा कराई जाएगी। TRE-5 से पहले STET (Secondary Teacher Eligibility Test) का आयोजन होगा, ताकि योग्य उम्मीदवारों को बहाली में भाग लेने का मौका मिल सके।

क्या है डोमिसाइल नीति और क्यों जरूरी है?


डोमिसाइल नीति के अनुसार, राज्य की सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता केवल उसी राज्य के निवासियों को मिलती है। बिहार में लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि शिक्षक बहाली में बाहरी लोगों की जगह स्थानीय युवाओं को तरजीह दी जाए। अब मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद यह मांग पूरी हो गई है। इस फैसले से बिहार के लाखों युवाओं को राहत मिली है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अब उन्हें बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों से मुकाबला नहीं करना होगा, जिससे चयन की संभावना और बढ़ जाएगी। नीतीश सरकार ने इससे पहले भी कई लोक-लुभावन फैसले लिए हैं जैसे महिलाओं को 35% आरक्षण युवाओं के लिए युवा आयोग कर्मियों की मानदेय राशि में बढ़ोतरी बिजली बिल माफ करने का ऐलान अब शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू कर उन्होंने युवाओं को सीधा संदेश दिया है कि सरकार उनकी चिंताओं को लेकर गंभीर है। बिहार सरकार का यह फैसला राज्य के शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक अहम कदम है। TRE-4 से लागू होने वाली यह नई नीति राज्य के युवाओं को न केवल अवसर देगी, बल्कि उन्हें अपने राज्य में योगदान देने का एक मंच भी प्रदान करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵