नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के निजी जीवन में विवाद बढ़ गया है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों में नया मोड़ तब आया जब पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों का जवाब दिया और कुछ नए दावे भी किए। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह चुनाव लड़ना चाहती हैं और इसके लिए वह उन पर लगातार दबाव बना रही हैं।
पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह का जवाब
पति-पत्नी विवाद पर पवन सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि “मैं अपने जीवन में सिर्फ एक बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं।”
पवन सिंह का नया दावा
पवन सिंह ने ज्योति सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि “क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आईं, तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमारी बातचीत हुई। इस दौरान आपकी केवल यही रट थी कि मुझे चुनाव लड़वाइए, जो मेरे बस की बात नहीं है।”
पवन सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट
पवन सिंह ने कहा कि, समाज में यह भ्रम फैलाया गया कि उन्होंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां मौजूद थी ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। चाहे वह आपके साथ आए लोगों की वजह से हो या किसी और की।
ज्योति सिंह ने लगाया था ये आरोप
ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पति पवन सिंह पर उनके घर में घुसने से रोकने का आरोप लगाया था। वह पवन सिंह के लखनऊ आवास के बाहर भावुक हो गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ और उन्हें केवल चल रही कानूनी कार्रवाई के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
पवन सिंह पर लगाए बेवफाई के आरोप
पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए ज्योति सिंह ने दावा किया कि चुनाव के तुरंत बाद पवन सिंह उन्हें छोड़कर एक अन्य महिला को होटल ले गए। उन्होंने कहा, “ये समाज की सेवा करेंगे? ये पवन जी सेवा करेंगे जो अपनी पत्नी को घर से निकालने के लिए पुलिस बुला रहे हैं? चुनाव के दौरान अपनी पत्नी का इस्तेमाल किया और फिर दूसरी लड़कियों को लेकर होटल चले गए। चुनाव के 20 दिन बाद ऐसा हुआ, और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते थे, इसलिए हमने वहां से जाने का फैसला किया।”





