back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव में हार के बाद पार्टी और लालू परिवार में कलह, कौन हैं रमीज जो बेटी रोहिणी के निशाने पर आए?

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी की इस हार के बाद परिवार में कलह बढ़ गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें ही मिलीं। तेजस्वी यादव के तमाम दावे ध्वस्त हो गए। करारी हार के बाद अब आरजेडी परिवार में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं, जिससे अंदरूनी घमासान तेज हो गया है।

आरजेडी में मचे घमासान के केंद्र में दो नाम तेजी से उभरे हैं। संजय और रमीज नेमत खान। तेज प्रताप जहां संजय को ‘जयचंद’ बता रहे हैं, वहीं रमीज का नाम सामने आते ही विवाद और भड़क गया है। इन्हीं आरोप–प्रत्यारोपों के बीच तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया। आइए जानते हैं कौन हैं रमीज नेमत खान।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धमाकेदार पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं पूरी ज़िम्मेदारी खुद पर ले रही हूं।” उनकी यह पोस्ट आरजेडी परिवार में चल रहे विवाद को और गहरा करती दिख रही है।

कौन है रमीज?

रमीज नेमत खान मूलतः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के निवासी हैं। साल 2016 में वे आरजेडी से जुड़े। शुरुआत में वे डिप्टी सीएम ऑफिस में बैकडोर कार्य संभालते थे, इसके बाद रमीज तेजस्वी यादव के दफ्तर से जुड़ गए। अब वे तेजस्वी के डेली रूटीन और चुनावी कैंपेनिंग का जिम्मा संभालते हैं।

तेजस्‍वी यादव के दोस्‍त है रमीज नेमत खान

संजय यादव की तरह रमीज नेमत खान भी तेजस्वी यादव के क्रिकेट के जमाने के दोस्त हैं। रमीज का जन्म 1986 में हुआ। उन्होंने DPS मथुरा रोड से 10वीं की पढ़ाई की और जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MBA की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन पॉलिटिकल साइंस में किया। क्रिकेट में फर्स्ट क्लास में 30 मैच खेले और झारखंड की टीम के लिए दाहिने हाथ के बल्लेबाज रहे।

लालू परिवार के केंद्र में रहे हैं संजय यादव

लालू परिवार में चल रहे विवादों के केंद्र में संजय यादव पहले भी रहे हैं। तेज प्रताप ने पहले भी सोशल मीडिया पर संजय का नाम लेकर पोस्ट की थी और बहन रोहिणी का समर्थन किया। चुनावी समर के दौरान मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा, “गीता की कसम, अब चाहे जितने बुलावे आएं, मैं आरजेडी में नहीं जाऊंगा। बहन रोहिणी की गोद में खेले हैं, उसका अपमान करने वालों पर सुदर्शन चक्र चलेगा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुष्का यादव को हुई बेटी, तेज प्रताप यादव को BJP की बधाई, लखेंद्र पासवान ने तंज भी कसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विधानसभा परिसर में शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से बात...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵