back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने उड़ाया विक्की जैन की उम्र का मज़ाक, बोले 40 साल की उम्र में नहीं देता शोभा

बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है।वहीं, नॉमिनेशन की भी लिस्ट आ गई है और इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में अभी तक काफी कुछ देखने को मिला। वहीं घर पर अभिषेक कुमार का काफी एग्रेसिव नेचर लोगों को दिखाई दे रहा है। अभिषेक अब विक्की जैन पर अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। और उनके उम्र का मजाक भी उड़ा रहे हैं।अभिषेक किचन में होते हैं और विक्की जैन को बुलाकर बर्तन जमाने को कहते हैं।इसके बाद विक्की कहते हैं कि यह तो तुम लोगों का काम है या तुम करो। तो अभिषेक कहते हैं फिर ड्यूटी चेंज होगी। मुझे ज्यादा काम लग रहा है। इसके बाद विक्की और अभिषेक में बहस शुरू हो जाती है। अभिषेक विक्की से कहते हैं कि तुम मेरे साथ लड़ो मत चालीस की उम्र में ये सब हरकतें मत करो। जिसके बाद अंकिता अभिषेक को विक्की की उम्र के बारे में बोलने से रोकती है।

सना राईस खान ने विक्की जैन के गेम पर उठाया सवाल

इस वीकेंड के वार पर सना खान घर से बेघर हो गई है। वहीं घर से बेघर होकर सना ने बिग बॉस के सदस्यों के के बारे में कई सारी बाते बोली है। कृष्णा अभिषेक द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बज’ शो में सना खान से पूछा गया की क्या घर से बहार वो विक्की से मिलेगी इस पर सना मुस्कुराने लगी और बोली है क्यू नहीं अगर वो मिलना चाहेंगे तो हम जरूर मिलेंगे। जिसके बाद अभिषेक उनसे मज़ाक करने लगते हैं। जब सना से विक्की के गेम प्लान के बारे में पूछा गया तो सना ने बताया की विक्की मास्टरमाइंड नहीं मास्टरब्लाइंड है। अगर वह मास्टरमाइंड होता तो इतनी जल्दी अपने गेम का खुलासा नहीं करता। वो घरवाले और जनता के सामने गलत लग रहे हैं। उन्हें थोड़ा अच्छा बनना चाहिए। विक्की एक वीक एक्टिव रहेंगे और दूसरे वीक एकदम लो हो जाएंगे।

विक्की जैन और अंकिता में हुई तकरार

शो के शुरुआत से विक्की और अंकिता सुर्खियों में बने हुए है वहीं, अब बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया हैं। जिसमे अंकिता और विक्की की लड़ाई हो रही है।अंकिता विक्की से बोल रही है अब तुम्हे खाना खानजादी ही बना कर खिलाएगी जिसके बाद विक्की अंकिता से सवाल करते है की तुमने 3 साल तक क्या बना के खिलाया है। प्रोमो में एक्ट्रेस रोती हुई नजर आ रहीं है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...