back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: शो के लिए कंफर्म हुआ इस एक्टर का नाम, पत्नी ने पहले ही अपने नाम किया हैं बिग बॉस की ट्रॉफी

बिग बॉस ओटीटी 3 बस अब खत्म ही होने वाला है वहीं, बिग बॉस 18 की रिलीज डेट के साथ साथ पहले कंफर्म सदस्य से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 4 अगस्त को होने जा रहा है। वहीं, दर्शकों के लिए सीजन 18 से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आ गई है। अब फैंस कोबिग बॉस 18 के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि रिलीज डेट के साथ-साथ पहले कन्फर्म सदस्य का भी पता चल गया हैं। इस कंटेस्टेंट की पत्नी भी शो की विनर रह चुकी हैं। 

शोएब इब्राहिम का नाम हुआ कंफर्म 



बिग बॉस जहां एक तरफ बिग बॉस ओटीटी 3′ का फिनाले होने वाला है, वहीं जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने बिग बॉस का 18वां सीजन आने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 3 के दशकों ने सलमान खान को खूब मिस किया। लेकिन अब दर्शक एक बार फिर सलमान खान को धमाकेदार अंदाज में शो को होस्ट करते देखने के लिए एक्साइटेड हैं क्योंकि अब जल्द ही सलमान खान सीजन 18 के साथ वापस आ रहे है। इसके साथ ही शो के पहले सदस्य के लिए शोएब इब्राहिम का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। 

दीपिका कक्कड़ ने जीता था ‘बिग बॉस 12’

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार शोएब इब्राहिम शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि इनसे पहले इसकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने ‘बिग बॉस 12’की सदस्य बनी और ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं शो ही फैमिली वीकेंड के दौरान शोएब और दीपिका की खास केमेस्ट्री भी देखने को मिली जो दर्शक को पसंद आई। एक्टर के अलावा शो के लिए कई पॉपुलर हस्तियों को अप्रोच किया गया है, लेकिन उनमें से अभी तक किसी और के नाम की पुष्टि नहीं हुई है।

 5 अक्टूबर से शुरू होगा सीजन 18 



एक रिपोर्ट्स के अनुसार ओटीटी 3, 4 अगस्त को खत्म हो जायेगा। वहीं, ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर 5 अक्टूबर 2024 से हो सकता है। हालांकि कई दिनों से इसपर चर्चा चल रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 18 सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा, लेकिन कहा जा रहा है कि शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑन-एयर होगा। ये उम्मीद लगाई जा रही हैं कि सीजन 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर 2024 से हो सकता है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵