back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: जन्मदिन पर मुनव्वर को मिली डबल खुशी, ट्रॉफी के साथ मिली ये SUV

मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीत ली है। उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी, बिग बॉस 17 की दिल, दिमाग और दम पर बेस्ड एक शानदार ट्रॉफी और एक चमचमाती 'Hyundai Creta' कार भी दी गई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के विनर का इंतजार पूरा देश के रहा था। वहीं स्टैंड अप कॉमेडी करने वाले मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जैसे ही सलमान खान ने मुनवरन को बिग बॉस 17 का विजेता घोषित किया, सेट के बाहर जश्न शुरू हो गया। केवल सेट ही नहीं पूरी ‘डोंगरी’ में लोग सड़क पर उतर आए और एक जश्न का माहौल सामने निखर कर आया।

कैसा रहा मुनव्वर के बिग बॉस का सफर

मुनव्वर फारूकी के लिए बिग बॉस 17 का सफर काफी चुनौती भरा रहा। शुरुआती दिनों में उन्हें एक रियलिटी शो के विजेता के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन उनकी निजी लाइफ की कुछ बातें घर में आने के बाद उनका गेम काफी खराब हो गया था। लेकिन वह कभी लड़खड़ाए नहीं अपनी लगन और अपने दिमाग से दशकों से कनेक्ट रहे। बिग बॉस का घर भी तो दर्शकों से कनेक्ट करने लिए था। इस पूरे सफर के दौरान फैंस जहां मुनव्वर के साथ खड़े रहे, वहीं लाखों यूजर्स ने उन्हें चीटर कहकर टॉन्ट किया। वो खूब ट्रोल हुए लेकिन शायद ये मुनव्वर के चाहने वालों के प्यार का ही नतीजा है कि वो टॉप कंटेस्टेंट में शुमार रहे और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने बर्थडे के दिन नाम की।

मुनव्वर, मनारा और अभिषेक थे टॉप 3 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 17 में टॉप 5 कंटेस्टेंट के लिस्ट में अरुण,अंकित ,अभिषेक, मनारा और मुनव्वर थे। ग्रैंड फिनाले की पार्टी के बीच में ही अरुण एविक्ट हो गए थे। जिसके बाद टॉप 4 अंकिता लोखंडे मुनव्वर फारुकी अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा थे। टॉप 4 का एलिमिनेशन काफी शॉक्ड भर रहा। क्योंकि 4th नंबर पर अंकिता लोखंडे घर से बाहर हुई थी। और 3 नंबर पर मनारा चोपड़ा के बहार होने के बाद मुनव्वर और अभिषेक कुमार टॉप 2 फाइनलिस्ट थे। इसके बाद सलमाम खान ने मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस 17 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...