नई दिल्ली,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में हर तरफ हंगामा देखने को मिल रहा है। आयशा खान की एंट्री के बाद से मुनव्वर के प्रति लोगों का नज़रिया बदल गया हैं। हर तरफ बस वो रोते हुए ही नजर आ रहे हैं। क्युकी आयशा की एंट्री के साथ ही घर का माहौल गर्म हो गया है। आयशा का आरोप है कि मुनव्वर उनके साथ तब थे, जब वह किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में थे । आयशा के आरोपों के बाद मुनव्वर का गेम खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है वहीं अब मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सितांशी ने कुछ बड़े खुलासे किए हैं। नाजिला ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आयशा खान के दावों पर रिएक्शन दिया और खुलकर इस पर बात भी की। नाजिला ने कहा ‘मुझे नहीं पता था कि मुनव्वर और आयशा साथ हैं। मुझे एक बिलकुल अलग कहानी बताई गई थी और मुझे विश्वास दिलाया गया कि उनकी जिंदगी में मैं अकेली लड़की हूं। नाजिला की इन बातो को सुन के दर्शक काफी हैयार हैं।
नाजिला की लाइव वीडियो से हुआ बवाल
नाजिला ने लाइव आकर कहा की ”आज का एपिसोड देखने के बाद मेरा मुनव्वर से कोई लेना-देना नहीं है ‘ यानी लाइव सेशन के दौरान ही नाजिला ने मुनव्वर के साथ अपने ब्रेकअप का भी ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब वह मुनव्वर के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं।” जिसके बाद पुरे सोशल मीडिया में हंगामा बचा हुआ हैं। यहाँ तक की बिग बॉस ने अपने ट्विटर पेज पर वीडियो शेयर किया है जिसके बाद मुनव्वर के फैंस काफी कमेंट भी कर रहे है। वहीं अब दर्शकों को होने वाले नए नॉमिनेशन का इंतजार हैं।
अंकिता और ईशा ने किया ऐश्वर्या को नॉमिनेट
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है जिसमें बिग बॉस ने मेढ़क का सेट बनाया है और घर वालो से कहते है की मेढ़क के पास जा कर उसे किस करने पर वो 2 लोगो को बुलाएगा जो घर के सदस्य को नॉमिनेट करेंगे। नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरु होते ही अंकिता और ईशा, ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती है जिसके बाद घर में लड़ाई देखने को मिल रही है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





