नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में लगातार काफी कुछ देखने को मिल रहा हैं। बीते कुछ दिन पहले आयशा खान ने फिर मुनव्वर पर कई आरोप लागए। जिसके बाद मुनावर ने भी अपने बचाव में नाजिला के ऊपर अपने बेटे को बोर्डिंग स्कूल में डलवाने के साथ-साथ कई और आरोप लगाए थे। जिसका जवाब अब नाजिला ने सामने आ कर दिया है।
मुनव्वर के आरोपों पर नाजिला का वार
मुनव्वर ने अपनी सफाई देते हुए नाजिला पर काफी गंदे आरोप लगाए थे। अब उन आरोपों पर नजीला ने जवाब दिया है। नाजिला ने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखा है। इस वीडियो में वह कहती हैं, “सबसे पहले, जो कुछ भी चल रहा है वो विल्कुल गलत है लेकिन मामला मेरे हाथ से बाहर है।’ इसके बाद वो कहती है कि, “हां, मैंने अपनी लाइफ की पर्सनल बातें किसी के साथ शेयर की हैं। जब मैंने इसे शेयर किया, तो मैं इमोशनल रूप से कमजोर स्थिति में थी, बिना यह जाने कि कुछ ही महीनों में यह नेशनल टीवी पर इसके बारे में होगी।
नाजिला को मिला था बिग बॉस 17 का ऑफर
नाजिला वीडियो में कहती है की अगर यही मेरा इरादा होता और अगर यही मैं चाहती, तो मैं खुद ही ऐसा कर देती। अगर मेरा इरादा ऐसा कुछ होता तो आज तक मैंने कोई इंटरव्यू क्यों नहीं दिया। मैंने तो शो में आने से भी मन कर दिया था, क्योंकि में नहीं चाहती की हमारे निजी जीवन को मनोरंजन के रूप में, या टीआरपी के लिए या किसी अन्य कारण से इस्तेमाल किया जाए। और मेरे बारे में वहां ऐसा कुछ बोला जा रहा है, जबकि वहां मैं अपना बचाव करने के लिए हुॅं ही नहीं। इसके बाद नाजिल ने मुनव्वर के आरोपों को झूटा बताते हुए कहा की ‘हर हफ्ते उनकी बातें बदल जाती है।’ वहां, मुझे एक बुरे व्यक्ति की तरह दिखाता है और ऐसा दिखाता हैं कि वह इस फैक्ट से डरता है कि मैं इन चीजों को पब्लिक करने जा रही हूं जबकि उसने एक सप्ताह पहले कहा था कि मैं ऐसा नहीं करूंगी।” और वह व्यक्ति यह दावा कैसे कर सकता है कि वे किसी ऐसे व्यक्ति से डरते हैं जो उनसे 10 साल छोटा है।”
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





