back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss17 के खत्म होते-होते टूट गई मुनव्वर और अंकिता की दोस्ती, इन चार को मिली फिनाले वीक में एंट्री

बिग बॉस 17 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। वहीं, अब फिनाले के इतने करीब पहुंचकर अंकिता और मुनव्वर की दोस्ती टूट गई है।

नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा और आयशा नॉमिनेट हो गए हैं। शो का फिनाले वीक आते-आते घर में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है।अंकिता और मुनव्वर की दोस्ती भी टूटती हुई दिखाई दे रही है। 17 जनवरी को बीते ऐपिसोड में सदस्यों को टॉर्चर टास्क दिया गया था। घर वालों को 2 टीम में बांटा गया था। जहां टीम A ने अच्छा परफॉर्म किया। वहीं कार्य शुरू होने से पहले अपने बचाव की तैयारी करने पर टीम B को इस कार्य से बहार कर नॉमिनेट कर दिया गया।

बिग बॉस ने चलाया अपना दिमाग ये 4 सदस्य पहुंचे फिनाले वीक

टास्क के दूसरे पार्ट के शुरू होने से पहले मसाले, बाल्टियां और सबकुछ छिपाने को लेकर उनमें भारी विवाद हो गया। इसके बाद मुनव्वर, अभिषेक, मनारा और अरुण को बिग बॉस ने आर्काइव रूम में बुलाया। उन्हें दो क्लिप दिखाई गईं, एक टास्क की जिसमें विक्की, अंकिता, आयशा और ईशा उन्हें मिर्च पाउडर डालकर प्रताड़ित कर रहे हैं। वहीं, दूसरी क्लिप इस बारे में थी कि विक्की और उनकी टीम ने सब कुछ कैसे छिपाया। इसके बाद बिग बॉस ने टीम ए को दो विकल्प दिए। पहला विकल्प ये था कि जितना सामान टीम बी ने छुपाया है, वो सब वो उन्हें दे देंगे और वो उन्हें टॉर्चर करके आउट करें। वहीं दूसरा विकल्प ये था कि अनएथिकल प्रैक्टिस के आधार पर वो टीम बी को डिस्क्वालिफाई करके सीधे नॉमिनेट कर दे। टीम ए के सदस्यों ने टीम बी को नॉमिनेट करने का फैसला लिया।

फिनाले वीक ने ली मुनव्वर और अंकिता की दोस्ती की परीक्षा

टीम A के फैसले से परेशान अंकिता ने मुनव्वर को खूब ताना मारा कि उन्होंने उनके साथ ऐसा क्यों किया। वह कहती हैं- डरपोक मुन्ना, फट्टू मुन्ना, कायर मुन्ना। वह जो कह रही हैं उस पर मुनव्वर ध्यान नहीं देते और इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो जाता है। अंकिता ने कहा- यही तुम्हारी हकीकत है, जब मन्नारा तुम्हारे लिए हर वक्त रोती थी, आज मुझे इसका एहसास हो रहा है। तू कितना घटिया इंसान है। मुनव्वर इस पर हंसते हुए कहते हैं- बहुत तड़प रहे हैं, तड़पने दो।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵