back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: मुनव्वर ने खत्म की मनारा से दोस्ती; कहा, ‘हम दोस्त नहीं, इससे साफ शब्दों में मैं बता नहीं सकता’

Wild Card एंट्री के तौर पर आएशा के आने के बाद से ही मुनव्वर का पूरा फोकस उन पर है, इससे नाराज़ मनारा उन पर लगातार कमेंट्स कर रही हैं। इससे परेशान होकर मुनव्वर ने मनारा से दोस्ती खत्म कर ली है।

नई दिल्ली रफ्तार ड्रेस। बिग बॉस 17 में 28 दिसंबर को कैप्टंसी टास्क हुआ। बिग बॉस कैप्टंसी का टास्क देते हुए सबसे कहते हैं कि आज घर में पार्टी रखी गई है। इस पार्टी के दौरान औरा का परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगा। यह पार्टी ईशा की कैप्टंसी की फेयरवेल भी है क्योंकि ईशा की कैप्टंसी अब खत्म होती है। बिग बॉस बताते हैं कि इस कैप्टंसी के लिए समय-समय पर घर में लड़ाई की आवाज आएगी जिसके बाद घर में कैप्टंसी का टास्क शुरू हो जाता है।

समर्थ और अभिषेक ने ने मचाया घर में हंगामा

बिग बॉस घरवालों को टास्क समझते हुए बताते हैं कि आज घर में औरा का परफॉर्मेंस होने के साथ-साथ कैप्टंसी का टास्क भी होगा औरा के परफॉर्मेंस के दौरान घर में लड़ाई की आवाज आने पर तीन लोग स्टेज के बगल काउंटर में जाएंगे और किन्हीं तीन लोग के सिर पर बोतल फोड़ कर उन्हें कैप्टंसी के रेस से बाहर करेंगे। हर सदस्य को एक ही बार बोतल फोड़ने को मिला। टास्क का संचालक मुनव्वर और ईशा को बनाया गया।

टास्क शुरू होते ही सबसे पहले विक्की जैन, नील भट्ट को इस रेस से बाहर करते हैं और कहते हैं कि नील पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड है जिसके कारण मुझे नहीं लगता कि वह इस कैप्टंसी के हकदार हैं। वहीं दूसरी तरफ समर्थ अभिषेक के सर पर तेज से बोतल फोड़ते हुए उन्हें कैप्टंसी से बाहर निकाल देते हैं जिसके बाद अभिषेक और सामर्थ की लड़ाई होती है। और फिर अभिषेक ईशा से कहते हैं कि “मैं समर्थ के मुंह पर मार दूंगा”इसके बाद वह दोनों एक दूसरे को ताना मारते रहते हैं।

मुनव्वर ने तोड़ी मनारा से दोस्ती

कैप्टंसी टास्क के दौरान मनारा अनुराग को इस कैप्टंसी से हटाती हैं जिसके बाद अनुराग, आयशा, अभिषेक और मुनव्वर बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि मनारा को यह कैप्टंसी नहीं मिलनी चाहिए। वही बिग बॉस भी मुनव्वर से कहते हैं क्या आज आपकी और अनुराग की दोस्ती हो गई है या कन्वीनियंस के हिसाब से आप दोनों एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं। फिर अभिषेक मनारा को कैप्टंसी के रेस से बाहर कर देते हैं। जिसके बाद मनारा और मुनव्वर में काफी बहस भी हो जाती है, क्योंकि बिग बॉस द्वारा पूछे जाने पर मुनव्वर कहते हैं कि मैं नहीं चाहता कि मनारा घर की कप्तान बने। इसके बाद मनारा मुनव्वर से बात करती है और कहती है कि आपने एक बार भी मेरी खुशी के बारे में नहीं सोचा, इसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि मैं आपकी उम्मीद पूरी नहीं कर सकता और इस गेम में हमारी दोस्ती आगे नई बढ़ा सकता अब आप मेरी दोस्त नहीं हो।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...