back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss18: शो न जीतने पर विवियन डीसेना का आया रिएक्शन, कहा-उसके नसीब में ट्रॉफी थी…

बिग बॉस सीजन 18 का विनर सभी दर्शकों को मिल चुका है। करणवीर मेहरा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऐसे में फर्स्ट रनर अप रहे विवियन डीसेना का पहला रिएक्शन आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 के शुरुआत से ही फैंस काफी कन्फ्यूज हो रहे थे कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा। इस सीजन में एक से बढ़कर एक पर्सनालिटी के लोग थे। सभी कंटेस्टेंट्स ने दिमाग दिल लगाकर इस गेम को खेला लेकिन करणवीर मेहरा ने इस पर बाजी मार ली और बिग बॉस 18 की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं जहां एक तरफ शो की शुरुआत में ही विवियन डीसेना को टॉप 2 बोला जा रहा था। वो टॉप 2 में तो आए लेकिन बिना नहीं बन पाए।

विवियन डीसेना का रिएक्शन 

शो न जीतने पर विवियन डीसेना ने कहा, ‘मैंने जो किया घर में दिल से किया। यह इस तरह उसे तरह गेम खेल लेना यह सब मेरे बस की बात नहीं थी पर मुझे जितना हो सका मैंने किया। मैं अपने फैंस और व्यूअर्स का शुक्रिया करूंगा। आज मैं यहां तक पहुंचा हूं तो उनकी वजह से पहुंचा हूं वरना न मेरी जर्नी शुरू होती और न मैं यहां तक पहुंच पाता। इसलिए सबसे पहले उनका धन्यवाद। मेरे फैंस के साथ-साथ मेरी फैमली का भी हमेशा सपोर्ट रहा है। मेरे सारे दोस्त और इंडस्ट्री के परिवार का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।’

करणवीर मेहरा पर क्या बोले विवियन

 

शो के अंदर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की दोस्ती और तकरार दोनों देखने को मिलती थी। वहीं ग्रैंड फिनाले के दिन जब दोनों टॉप 2 में अपनी जगह बना लिए तब बिग बॉस से दोनों ने कहा कि वह दोस्त हैं और दोस्त रहेंगे। वहीं करणवीर मेहरा के ट्रॉफी जीतने पर विवियन ने कहा, ‘मेरे नसीब में लोगों का प्यार लिखा है, वो मुझे बहुत मिला है। उसके नसीब में ट्रॉफी लिखी थी वो ट्रॉफी ले गया। मैं खुद महसूस करता हूं क्योंकि उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है।’ वहीं आपको बता दें कि, विवियन डीसेना के शो न जीतने के कारण उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाते हुए मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵