नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर लगतार कोई न कोई खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज़ को इस साल कैंसिल किया जा सकता है।या फिर किसी दूसरे चैनल में ये शोज आ सकते है। अब इन अटकलों के बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
कब आएगा ओटीटी सीजन 4
बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तजा खबर ने अनुसार इस साल बिग बॉस और बिग बॉस ओटीटी दोंनो ही कैंसिल नहीं होगा। ओटीटी 4 को लेकर पेज पर लिखा, बिग बॉस ओटीटी 4 को अगले 2 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। शो को रद्द नहीं किया गया है लेकिन इसे शुरू होने में 2 महीने की देरी हो सकती है। बिग बॉस ओटीटी 4 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।
इसके आगे पेज में लिखा गया है कि, बिग बॉस ओटीटी 4 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा या फिर किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा.इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। बता दें कि बनिजय एशिया के कलर्स टीवी से अलग होने के बाद ‘बिग बॉस 19’ को लेकर अपडेट आया था कि मेकर्स सोनी टीवी से बात कर रहे हैं। अगर ऐसा होगा तो बिग बॉस 19 सोनी टीवी पर आएगा।
कौन होगा होस्ट?
बिग बॉस ताजा खबर के अनुसार कुछ दिन पहले ही होस्ट से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई थी। इसमें बताया गया की बिग बॉस ओटीटी 4 को अनिल कपूर ही होस्ट करेंगे। हालांकि जब तक प्रोमो सामने ना आ जाए किसी भी बात को सच नहीं माना जा सकता है।वहीं अब तक ओटीटी के 3 सीजन आ चुके हैं। वहीं पिछले ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल बनी थी।





