नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले खत्म हो गया है और शो को अपना विनर भी मिल गया है। सना मकबूल ओटीटी सीजन 3 की विनर बन चुकी हैं। सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख की प्राइस मनी भी जीत ली है। हालांकि शुरुआत से ही ये सफर उनके लिए काफी संघर्ष भरा रहा। इसके साथ ही उनके दोस्त यानी रैपर नैजी शो के फर्स्ट रनर अप रहे।
शो में कैसा रहा सना मकबूल का सफर
शो की शुरुआत से ही सना मकबूल की आंखों में जितने का सपना दिखाई दे रहा था। वो हमेशा घरवालों से कहती रहती थी कि ये ट्रॉफी वो ही जीतेंगी। उनकी मेहनत और लगन और जीतने का जज्बा उनको इस ट्रॉफी के और करीब ले आया। उनकी पर्सनैलिटी बाहर ऐसी निकाल कर आई जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया और उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बना दिया। हालांकि उनका सफर बहुत ही संघर्ष भरा रहा उन्हें हर वीकेंड के बाद पर अनिल कपूर से डांट सुनना पड़ा। लगातार घरवालों के भी ताने सुनने के बाद भी उनका इरादा नहीं टूटा और वो अपने लिए लड़ती रही। एक समय ऐसा आया कि उनके दोस्त शो से बाहर चले गए। लेकिन तब भी उन्होंने सबका डट के सामना किया और विनर बनी।
कौन हैं सना मकबूल
सना मकबूल एक एक्ट्रेस हैं उन्होंने टीवी की दुनिया में एंड टीवी के रियलिटी शो क्वीन टीन दिवा से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई सारे टीवी सीरियल किया। जैसे इस प्यार को क्या नाम दूं, अर्जुन, आदत से मजबूर, विष, इसके बाद 2021 के दौरान सना ने रियलिटी शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया इसके अलावा सना कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।
सना के होठ में लगे हैं 120 टांके
बिग बॉस ओटीटी 3 शो के दौरान सना मकबूल ने अपनी पर्सनल लाइफ का खुलासा करते हुए बताया था कि उनके होठ में 120 टांके लगे हैं। क्योंकि उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई। लेकिन अभी भी उसका निशान नहीं गया है और वह हमेशा नजर आता है। हालांकि इन सब के बावजूद सना मकबूल की खूबसूरती को देख हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहा हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट सना मकबूल को ही बताया जा रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





