back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 3: आज कहां और कैसे देखें शो का ग्रैंड फिनाले, इन दो सदस्यों ने बनाई टॉप 2 में अपनी जगह

बिग बॉस OTT 3 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज शो का ग्रांड फिनाले हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले आज यानी 2 अगस्त को होने वाला है। हालांकि पहले ऐसी खबर थी कि ये फिनाले 4 अगस्त को होगा। अब फैंस उस समय का इंतजार कर रहे हैं कि जब वो विनर देखेंगे। क्योंकि सोशल मीडिया पर लगातार टॉप 5 के बाद आब टॉप 2 से जुड़ी हुई कई अपडेट सामने आ रही है। तो चलिए इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि आप ये ग्रैंड फिनाले कहां और कैसे देख सकते हैं।

टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम आए सामने 


लव कटारिया और अरमान मलिक के घर से जाने के बाद फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था। तो वहीं, बिग बॉस को उनके टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस का बिग बॉस ओटीटी-3 के लिए एक अलग ही प्यार देखने को मिल रहा हैं। वहीं,अब टॉप 2 फाइनलिस्ट की भी खबर आ रही है। सोशल मीडिया पेज ‘द खबरी’ का मानना है कि ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ की विनर इस बार सना मकबूल बनेंगी। इतना ही नहीं, नेजी दूसरे और रणवीर तीसरे नंबर पर हो सकते हैं। हालांकि ये शो सना मकबूल जीतेंगी या कोई और इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

आज कहां देखें बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले?


43 दिन से लगातार चलने वाला बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म होने वाला है। आज इसका फिनाले है तो आप इस ग्रैंड फिनाले को Jio Cinema पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपसे किसी भी दिन का एपिसोड छूट गया है तो आप इसे भी यहां देख सकते हैं। क्योंकि पूरे सीजन को 24×7 स्ट्रीम किया गया है। हालांकि यह पहली बार ऐसा होने जा रहा हैं कि ग्रैंड फिनाले रविवार को न होकर शुक्रवार को हो रहा है।

आज फिनाले में क्या रहेगा खास?


सामने आई रिपोर्ट के अनुसार आज बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में आपको कई सदस्यों की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपको विशाल और कटारिया की भी एक साथ परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। हालांकि बिग बॉस ने घर वालों को इस सीजन की ट्रॉफी पहले ही दिखा दी है। अब किसके हाथ में ये ट्रॉफी जाएगी ये तो फिनाले में ही पता चलेगा।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories