नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरू होते ही घर में राशन के लिए लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए है। घर के सदस्यों की बात करें तो इस बार घर में कु16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। हर दिन एक-एक कंटेस्टेंट्स का गेम मजबूत होते हुए नजर आ रहा हैं। इन सब के बीच अब शो में कौन सबसे ज्यादा फीस ले रहा इसको लेकर एक जानकारी सामने आई है।
दीपक चौरसिया मिल रही सबसे ज्यादा फीस
शो में सभी सभी सदस्य एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं इसके साथ कुछ घरवालें ऐसे भी है जो सबको एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं, बिग बॉस खबरी पेज के मुताबिक, शो म सबसे ज्यादा फीस लेने वालें कन्टेस्टें का नाम सामने आया हैं ।आपको जानकर हैरानी होगी कि जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा फीस ले रहा है, वो कोई बॉलीवुड या टीवी एक्टर, या कोई यूट्यूबर नहीं है बल्कि वह एक जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया हैं। हालांकि पहले बिग बॉस सीजन में भी कई पत्रकार आ चुकें हैं लेकिन किसी को इतनी ज्यादा फीस नहीं मिली। दीपक चौरसिया ने घर में एंट्री लेने के साथ ही अपना योगदान दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिन घर में डिबेट का टास्क रखा गया जिसको दीपक ने बड़े शानदार तरीके से सभाले रखा।
शो में मिला सबको फोन
शो में इन 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, जिसमें कई सेलेब्स हैं तो कई यूट्यूबर हैं। इस बात बिग बॉस ने घर का एक अहम् नियम तोड़ दिया है। सभी सदस्यों को एक एक फ़ोन दिया गया हैं। दरअसल फ़ोन में समय समय पर बिग बॉस द्वारा भेजा गया मैसेज आएगा। इसके अलावा किसी एक को ये पॉवर दी गई हैं कि उसके फ़ोन में बिग बॉस के अलावा बाहर का भी मैजेस आ सकता हैं जो जनता का होगा। इसके अलावा वो जब चाहें बिग बॉस से चैट कर सकता हैं।और ये खास मौका सना सुल्ताना को मिला हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





