नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शो का दर्शक कई दिनों से इंतजार कर रहे थे और अब उसकी शुरुआत भी हो चुकी है। शो की शुरुआत अनिल कपूर के डांस से हुई, इसके बाद एक-एक करके उन्होंने कंटेस्टेंट्स के नाम अनाउंस करना शुरू कर दिया। और एक के बाद एक कन्टेस्टें घर में गए। हालांकि घर में जाते ही उनके बीच बेड को लेकर लड़ाइयाां शुरू हो गई। वहीं, इस बार बिग बॉस ने घर में फोन न ले जाने के नियम को भी बदल दिया है।
इन कंटेस्टेंट की हुई एंट्री
अनिल कपूर की मजेदार कॉमेंट्री और डांस से शो की शुरूआत हुई उसके बाद वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित बतौर पहली कंटेस्टेंट एंट्री ली अनिल, चंद्रिका की खूबसूरती की तारीफें भी करते नजर आए हैं। इसके बाद एक्टर रणवीर शौरी की एंट्री हुई है। उसके बाद तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर शिवानी कुमारी को घर में एंट्री दी है। शिवानी यूट्यूब ब्लॉगर हैं। उत्तर प्रदेश कानपूर की रहने वाली है।चौथी कंटेस्टेंट के तौर पर सना मकबूल की एंट्री हुई वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आचुकी हैं। पांचवे कंटेस्टेंट बने विशाल पांडे जो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फिटनेस और फैशन से जुड़ी सलाह देते हैं। इनके साथ ही लोकेश कटारिया बने 6वें कंटेस्टेंट बने। हुए स्टेज पर ही दोनों के बीच मीठी बहस देखने को मिली। टीवी के जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया बने 7वें कंटेस्टेंट बने। साई केतन राव 8वें कंटेस्टेंट बानी। इसके बादरैपर नैजी, पौलोमी दास, नीरज गोयत,मुनीषा खटवानी,सना सुल्तान,साई केतन राव और अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नी के साथ घर में एंट्री लिए।
घर वालों को मिला फोन
शो के प्रीमियर के बाद लाइव में दिखाया जाता हैं कि बिग बॉस ने घरवालों को कन्फेशन रूम में बुलाया और कई चीजे बताते हुए उनको मोबाइल दिया। हालांकि अब इसका क्या यूज़ हैं ये पता तो नहीं चला लेकिन इस बार घर का ये नियम टूट गया है जिससे फैंस में काफी हैरान हैं। शो के शुरूआत में ही अनिल कपूर ने घर के नियम को लेकर पहले ही हिंट दे चुके थे, इसके अलावा इस बार कई नियम बदलेंगे और कई नियम बनेंगे।
कहां और कैसे देखें शो
रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3 ‘ का तीसरा सीजन 21 जून से जिओ सिनेमा पर शुरू हो गया है। वहीं इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट क्र रहे हैं और एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट को घर में लाया गया हैं। मेकर्स ने दर्शकों से नॉन-स्टॉप 24/7 ड्रामा का वादा किया है। यह शो रोजाना जियो सिनेमा ऐप पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा। इसके लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





