नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के शो का पहला एविक्शन हुआ नीरज गोयत को बाहर जाना पड़ा। अब शो में दुसरे नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की गई। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया। जनता की एजेंट’ बनी सना सुल्ताना से ये पावर छीन ली गई और ये जिम्मेदारी साईंकेतन राव को दे दी गई है।
ये सदस्य हुए नॉमिनेटेड।
शो मिड-वीक एविक्शन के बाद अब दूसरे नॉमिनेशन का कार्य हुआ जहां घर वालो ने एक दूसरे को जमकर अपना निशाना बनाया। इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में दीपक चौरसिया, अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक, सिंगर सना सुल्ताना, लव कटारिया, साई केतन राव और शिवानी कुमारी का नाम शामिल है। अब बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला हफ्ता पूरा होने वाला हैं अब कन्टेस्टेंस भी एक दूसरे को काटें की टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।
सना सुल्तान से छिनी ली गई स्पेशल पावर
शो में आते ही सना सुल्तान को एक पावर दी गई थी उन्हें जनता की एजेंट बनने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें जो फोन मिला था उसके जरिए वो बाहर से आने वाली खुछ खबरें देख सकती थी और जब चाहें बिग बॉस से चैट भी कर सकती थी जबकि ऐसा अन्य सदस्य नहीं कर सकते थे।हलकी अब उनसे ये पावर छिन कर ये जिम्मेदारी अब साईंकेतन राव को दे दी गई है। यानी अब घर में जनता के नए एजेंट साईं केतन राव होंगे। इसके बाद बिग बॉस का साईं केतन के लिए मैसेज आता हैं उसमे लिखा होता हैं आज से आप जनता के नए एजेंट हैं। इसके बाद कुछ इनफार्मेशन भी होती है जिसमें लव कटारिया के बारे में खबर होती है। इसके बाद साईंकेतन राव अपना दिमाग चलाते हुए उस खबर से अपना फायदा निकलेंगे ये तो आने वाला समय बताएगा।
कौन होगा घर से बेघर
नीरज गोयत के बाहर अब दर्शक की निगाहें इन नॉमिनेटेड सदस्यों पर टिक्की हैं। क्योंकि इस हफ्ते ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से बेघर होने के लिए 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये काफी दिलचस्प होगा कि घर से किसका पत्ता साफ होगा।इसके साथ ये अंदाजा लगया जा रहा ही की शायद इस बार कोई एलिमिनेशन न हो। खैर ये तो आने वाले वीकेंड पर ही पता चल सकेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





