back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: ज़ीशान क़ादरी बोले‘तान्या मित्तल झूठ बोल रही हैं या नहीं, ये दर्शक बेहतर जानते हैं’

बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद ज़ीशान क़ादरी ने तान्या मित्तल के साथ अपने गुरु-शिष्य रिश्ते और घर के भावनात्मक पलों पर खुलकर बात की।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद लेखक और अभिनेता ज़ीशान क़ादरी ने शो में अपने अनुभव और सह-प्रतियोगी तान्या मित्तल के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि तान्या के साथ उनका रिश्ता गुरु-शिष्य जैसा था, लेकिन घर में उनके बीच कई भावनात्मक पल भी बीते।

 तान्या झूठ बोल रही है या नहीं, ये बात दर्शक समझ रहे हैं

एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में ज़ीशान ने कहा, लोग कह रहे हैं कि तान्या झूठ बोलती है, वे सच्चाई को देख और समझ रहे हैं। वही तय कर सकते हैं कि वह सच बोल रही है या झूठ। जब मैं घर में था, तान्या और मेरे बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। जब मुझे 103 डिग्री बुखार था, तो तान्या और शहबाज़ ने मेरी पूरी देखभाल की थी। हमारे बीच गुरु-शिष्य जैसा रिश्ता था और मैं अक्सर उसे चिढ़ाया करता था। उन्होंने आगे बताया कि कई बार तान्या भावुक होकर उनके पास आती, सिर उनके कंधे पर रखकर रोती थी। एक बार उसने कहा कि रिश्ता एकतरफा लग रहा है और शिकायत की कि वह उसके साथ बहन जैसा व्यवहार नहीं करते।मैंने उसे कहा था कि बाहर जाकर जो भी कहा, सच या झूठ, उसका जवाब मीडिया और दर्शकों को देना होगा, ज़ीशान ने कहा।

‘बाहर निकलने पर तान्या मुझसे मिली तक नहीं’

ज़ीशान ने खुलासा किया कि शो से बाहर निकलने के बाद तान्या उनसे मिलने नहीं आईं, जिससे वह निराश हुए। वहीं घर के अंदर उनके बाहर आते ही कई दर्शकों ने देखा कि पहले एकजुट नजर आने वाला ग्रुप अब बिखरने लगा है।

 घरवालों की सरकार थीम में बदलते समीकरण

बिग बॉस 19 इस बार ‘घरवालों की सरकार’ थीम के साथ लौट आया है। इस सीज़न में हर दिन सत्ता का समीकरण बदलता नजर आता है। प्रतियोगियों को घर के फैसलों और जिम्मेदारियों पर ज्यादा अधिकार दिए गए हैं, वहीं दर्शकों की भूमिका भी निर्णायक हो गई है। शो में रणनीति, टीमवर्क और भावनात्मक बुद्धिमत्ता की परीक्षा ली जा रही है।

ये हैं इस सीजन के चर्चित चेहरे

शो में टीवी, म्यूजिक और सोशल मीडिया की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, बसीर अली, तान्या मित्तल, मृदुल, फरहाना भट्ट, नेहल चुडास्मा, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...