back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना सहित ये सेलेब्स हुए कंफर्म, जानिए किसकी एंट्री होनी पक्की

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आता है। अब तक 18 सीजन आ चुके हैं तो वहीं सीजन 19 आने को तैयार है। इस समय हर साल कई बड़े चेहरे नजर आते हैं। जो दशकों से अपनी रियल पर्सनालिटी को जोड़ते हैं। अब कंफर्म सदस्यों की लिस्ट सामने आने लगी है तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।

ये सदस्य हुए कंफर्म 

बिग बॉस सीजन को लेकर हर तरफ धमाल मचा हुआ है। जब से शो का प्रोमो आया है दर्शक इस शो को देखने के लिए अपनी उत्सुकता काफी ज्यादा दिख रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शो काफी हिट हो सकता है। शो को खास बनाने के लिए बिग बॉस 19 के मेकर्स काफी मेहनत कर रहे हैं। 

शो में जाने के लिए कुछ कंटेस्टेंट्स को कंफर्म बताया जा रहा है तो जल्दी उनके बारे में बताते हैं। सोशल मीडिया और हर तरफ वायरल हो रही लिस्ट के मुताबिक गौरव खन्ना, पायल धारे, अशनूर कौर, जीशान कादरी, बशीर अली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, शिवेत तोमर, अनाया बांगर, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, शफक नाज, हुनर हाली, नयनदीप रक्षित, अली काशिफ खान देशमुख, शहबाज़ बदेशा, मृदुल तिवारी और अतुल किशन का नाम शामिल हैं।

कंटेस्टेंट्स का नहीं आया अब तक प्रोमो 

आपको बता दें कि, भले ही यह लिस्ट सामने आई है। लेकिन अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है क्योंकि यह लिस्ट अभी ऑफीशियली नहीं हुई है और ना ही इस पर बिग बॉस के मेकर्स ने कुछ कहा है। अभी तक कंटेस्टेंट्स का प्रोमो भी सामने नहीं आया है जब तक प्रोमो सामने ना आ जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। 

कब शुरू होगा शो 

शो के बारे में बताएं तो यह शो 24 अगस्त 2025 से कलर्स टीवी और जिओ हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है। लेकिन इसमें भी ट्वीट है। कलर्स चैनल पर यह शो 10:30 बजे आएगा जबकि जिओ हॉटस्टार पर यह शो 9:00 बजे आएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵