नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार हुआ जिसमें सलमान खान ने घर वालों को काफी कुछ सिखाया और बताया। कुछ लोगों को सबक भी सिखाया तो कुछ लोगों के साथ मौज मस्ती भी करते नजर आए। इसके साथ ही घर में भी काफी कुछ देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ कुनिका ने अपनी कैप्टंसी छोड़ दी।
कौन हुआ एलिमिनेट?
सलमान खान ने सभी घरवालों से कहा कि चलिए बताते है कौन-कौन नॉमिनेशन की प्रक्रिया में आकर नॉमिनेट हो गया है। सभी नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स हाथ उठाते हैं सलमान खान सभी को बारी-बारी से सेफ करते हुए जाते हैं। कहते हैं कि इस हफ्ते आप सभी लोग सेफ हैं। लेकिन अगले हफ्ते घर से जरूर कोई ना कोई जाएगा।
कुनिका ने खुद छोड़ा कैप्टेंसी
घरवालों के बीच और कुनिका के बीच काफी लड़ाई झगड़ा होता है। जिसमें कुनिका बशीर अली से कहती है कि आप घर के लीडर नहीं बन सकते हैं। इसके साथ ही उनकी और बशीर की भी लड़ाई होती है। जिसके बाद बसीर कहते हैं यह खूबी तो आपने भी है तो आप कैप्टन कैसे बन गए। इसके बाद कुनिका काफी एग्रेसिव हो जाती है और गुस्से में वह भी बहुत से कहती है कि मैं अपनी कैप्टंसी को छोड़ रही हूं। इसके साथ ही वह खाना बनाने की ड्यूटी से भी मुकर जाती हैं वो कहती हैं कि मैं किसी के लिए खाना नहीं बनाऊंगी। हालांकि अब देखना होगा कि घर का अगला कप्तान कौन बनता है।
आपको बता दें कि, शो में इस समय हर सदस्य एक दूसरे को टक्कर देते हुए आ रहा हैं। हालांकि अभी भी कुछ सदस्य खुल कर नहीं कल रहे हैं ,जब सलमान खान ने उन्हें इस वीकेंड के वार पर काफी कुछ समझाया है। अब देखना होगा सलमान खान की बातों का घर वालों के ऊपर कोई फर्क पड़ेगा या नहीं अब ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा की अब शो में क्या क्या देखने को मिलता है।




