back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: मीडिया के तीखे के सवालों ने घरवालों को किया परेशान, तान्या और फरहाना ने इस प्रकार दिया जवाब

बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है फाइनल जैसे नजदीक आते जा रहा है कई चीजे खुलकर सामने आ रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का फाइनल 7 दिसंबर रविवार को होने को तैयार है। फाइनल में कुछ ही दिन बचा है ऐसे में काफी नया कुछ देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही घर में लड़ाई झगड़ा भी काफी देखने को मिल रहा है। अब घर पर मीडिया आ चुकी है और सदस्यों से तीखे सवाल पूछती हुई नजर आ रही है। जिसका जवाब देना काफी मुश्किल हो रहा है।

तान्या और फरहाना की लड़ाई 

बिग बॉस 19 के बीते एपिसोड में दिखाया गया की तान्या और फरहाना की लड़ाई हो जाती है। फरहाना मेकअप करती रहती हैं तभी तान्या अपने मस्कारा के लिए फरहाना को कुछ बोलती है जिसके बाद दोनों आपस में लड़ाई करने लगते हैं एक दूसरे को काफी कुछ बोलते हैं। वहीं शो में दिखाया जा रहा है कि घर पर अब मीडिया आ चुकी है और सदस्यों पर तीखे सवालों के वार कर रही है। 

फरहाना की बदतमीजी पर उठे सवाल 

मीडिया ने सभी घर वालों से तक तक सवाल करना शुरू कर दिया है। वहीं पर आना से काफी सवाल पूछे गए फरहाना से पूछा गया कि वह इतनी बदतमीज क्यों है? क्या वह घर में ऐसी है या बाहर अलग है उन्होंने कोई मुखौटा पहने हुआ है।इस पर फरहाना बोलीं, ‘हर एक का विद्रोह का तरीका अलग होता है। आपको ये भी देखना होता है कि आप इस जगह पर हो जहां लोग आपको चालाकी से टॉन्ट कर रहे होते हैं, पॉइंट आउट कर रहे होते हैं। ये चीज मैं समझती हूं। मैं ये भी बोल रही हूं कि आपको लगता है कि ये डबल स्टैंडर्ड्स हैं तो ये भी देखिए कि मैं किस शख्स से डील कर रही हूं।’

तान्या को कहा गया फेक

मीडिया ने साफ पूछा कि आप फेक हो और ये रिएलिटी शो है। आपको लगता है कि आप ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी सच में डिजर्व करती हो?मैं हमेशा ये बात कहती हूं कि मुझे मेरे राम जी पर बहुत भरोसा है। तो कोई माने या नहीं माने मैं ये बात मानती हूं कि मैं यहां तक पहुंची हूं जैसे भी पहुंची हूं अपने आपको सच्चा और अच्छा मानकर पहुंची हूं और मैं कोशिश करती आई हूं कि इस गेम में कभी भी किसी के साथ भी गलत न करूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵