नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में सदस्य दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि अब कुछ सदस्यों की दोस्ती टूटती हुई नजर आ रही है। तान्या मित्तल नीलम गिरी फरहाना और नेहल अब एक दूसरे के दोस्त नहीं है। हालांकि अब आने वाले दिनों में इनका गेम कैसा होता है यह तो समय ही बताएगा।
नीलम तान्या की दोस्ती में दरार
बिग बॉस 19 में देखा जा रहा है कि तान्या फरहाना से इन दिनों बात करती हुई नजर आ रही है जो कि नीलम को पसंद नहीं आ रहा है। नीलम की नाराजगी इतनी बढ़ जाती है कि वह तान्या से ही लड़ने लगती है तान्या और नीलम के बीच काफी लड़ाई होती है इसके बाद तान्या खुद कह देती हैं कि अब हमारी दोस्ती नहीं है। इसके बाद पूरा घर तानिया से लड़ाई करने लगते हैं। पूछने लगते हैं कि नीलम से दोस्ती क्यों तोड़ रही हो। इसके बाद तान्या रोने लगती हैं तो वहीं उन्हें चुप करवाने के लिए फरहाना भट्ट पास जाती है।
नेहल और फरहाना
बिग बॉस सीजन 19 में कई दिनों निहल से और फरहाना भट्ट की दोस्ती देखी जा रही थी लेकिन अब वो भी टूट गई है। नेहल ने फरहाना के बारे में कुनिका से कुछ चीज बोली थी जो की फरहाना को पता लग गया इसके बाद फरहाना ने नेहल से अपनी दोस्ती तोड़ ली। हालांकि आप देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इनकी दोस्ती दुश्मनी में कैसे बदलता है और क्या ये एक दूसरे के खिलाफ खड़ी होकर टक्कर देती हुई नजर आती हैं।
कौन बनेगा नया कैप्टन
इसके साथ ही बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कैप्टन के लिए घर वालों को किसी सदस्य का चुनाव करना है।बारी-बारी से अलग-अलग सदस्यों का नाम लें रहे हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते घर का कौन सा सदस्य कैप्टन बनता है।




